Which team has defeated Mumbai Indians the most times in the IPL Delhi Capitals third place IPL में किस टीम ने मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है? दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में किस टीम ने मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है? दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने एक रिकॉर्ड को और मजबूती से स्थापित किया है। डीसी की टीम एमआई को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीमों की सूची में तीसरे नंबर पर है और 1 मैच और जीतकर वह दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है।

Sat, 4 April 2026 11:37 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में किस टीम ने मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है? दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर

आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला शनिवार चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। इस करारी हार के साथ मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में मिली जीत की लय को खो दिया है। आज के मैच में टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को निर्धारित 20 ओवर में 162 रनों पर रोक दिया। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने समीर रिजवी की शानदार बल्लेबाजी के माध्यम से 18.1 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समीर रिजवी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से रौंदा

इस जीत के साथ आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीमों की सूची में खुद को तीसरे स्थान पर और मजबूती से स्थापित किया है। इस फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के साथ कुल 38 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 17 मैचों में जीत हासिल की है। उनसे पहले सिर्फ दो टीमें हैं, जिन्होंने ज्यादा बार मुंबई इंडियंस को हराया है। आईपीएल हिस्ट्री में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीम सीएसके है, जिसने इस टीम के खिलाफ कुल 39 मैच खेले हैं, जिसमें से 18 में जीत हासिल की है। सूची में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने 34 मुकाबले खेलकर 17 में जीत हासिल की है। वैसे तो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने मुंबई इंडियंस को 17-17 बार हराया है, लेकिन पंजाब किंग्स ने कम मैचों में यह कारनामा किया है, जिसके कारण वह दूसरे स्थान पर मौजूद है। लिस्ट में आरसीबी चौथे नंबर पर है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा, रिजवी ने खेली तूफानी पारी

विराट कोहली के स्टारडम वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 34 मैच खेले हैं, जिसमें से 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस सूची में राजस्थान रॉयल्स का भी नाम है। पहली बार की चैंपियन टीम ने मुंबई इंडियंस को 14 बार शिकस्त दी है। दोनों टीमों के बीच कुल 30 बार मुकाबला खेला गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC के खिलाफ लगाया सिर्फ 1 छक्का और धोनी को छोड़ दिया पीछे, रोहित शर्मा का कमाल

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीमें

18 - सीएसके (39 मैच),

17 - पीबीकेएस (34 मैच),

17 - डीसी (38 मैच)*,

15 - आरसीबी (34 मैच),

14 - आरआर (30 मैच)।

समीर रिजवी के सिर पर ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और टॉप टीम?

बता दें कि इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में 2 मैचों में 2 जीत के साथ और बेहतर रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसने पंजाब किंग्स को पीछे कर दिया है। ऑरेंज कैप समीर रिजवी के सिर पर है। उन्होंने दो मुकाबलों में 160 रन बनाए हैं। जबकि पर्पल कैप विजय कुमार वैशक के नाम है। पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज ने 2 मुकाबलों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।