Suryakumar Yadav created a new record became only second batsman to score 4000 runs for Mumbai Indians सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया कीर्तिमान, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, Ipl Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया कीर्तिमान, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वे रोहित शर्मा के बाद अब मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Mon, 25 May 2026 12:42 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया कीर्तिमान, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वे रोहित शर्मा के बाद अब मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले 5 प्लेयर कौन-कौन? ये नहीं होता तो…

रोहित शर्मा के बाद 4000 रन बनाने वाले दूसरे बैटर बने

रविवार दोपहर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की लड़खड़ाती पारी को सूर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने 42 गेंद में 60 रनों की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.86 का रहा। हालांकि, अपनी इस पारी के साथ वे मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सके, लेकिन एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम स्थापित कर लिया। उन्होंने आज के मैच में शानदार बल्लेबाजी के साथ मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग टी-20 दोनों को मिलाकर 4000 रन पूरे किए। वे पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ने ही मुंबई इंडियंस के लिए 4000 या इससे अधिक रन बनाए थे। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए 6432 रन है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 4000 से अधिक रन बना लिए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: आउट करने के बाद उछल रहा था MI का गेंदबाज, फिर जडेजा ने ले लिए मजे, देखिए

ऐसा है सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

सूर्यकुमार यादव के ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 179 मैच खेले हैं जिसमें से 164 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4581 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है। इस दौरान उनकी औसत 33.68 की रही है और उनका स्ट्राइक रेट 148.59 का रहा है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अब तक 442 चौके लगाए हैं और 178 छक्के भी जड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 31 अर्धशतक जड़े हैं। दो शतक भी उनके नाम हैं। 12 बार वे डक पर भी आउट हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR को प्लेऑफ की टिकट दिलाने वाले जोफ्रा आर्चर ने मैच के बाद क्या कहा?

आईपीएल और चैंपियंस लीग दोनों को मिलाकर हैं आंकड़े

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए जो 4000 रन पूरे किए हैं वह इंडियन प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग T20 दोनों के मिलाकर आंकड़े हैं। रोहित शर्मा के भी दोनों को मिलाकर ही आंकड़े दिए गए हैं।

मैच का ऐसा रहा हाल

दोपहर में खेले गए इस मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम यह मैच 30 रनों से हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 205 रन बनाए थे और 206 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई इंडियंस की टीम हासिल नहीं कर सकी और 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।