IPL 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए थे। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 175 रन ही 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी।

राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मिली इस जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे आइए आपको विस्तार से बताते हैं। एक खिलाड़ी तो अगर नहीं रहता तब राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफाई करना मुश्किल था।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े हीरो जोफ्रा आर्चर रहे। उन्होंने आज के मैच में ना सिर्फ गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन किया बल्कि बल्लेबाजी में भी दम दिखाया। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 17 रन चार की इकोनॉमी से दिए। इससे पहले 213 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 32 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर प्रदर्शन- बल्लेबाजी 15 गेंदों में 32 रन, 1 चौका, 3 छक्का, 213.33 का स्ट्राइक रेट, गेंदबाजी- चार ओवर, 17 रन, 3 विकेट 4.20 का इकोनॉमी रेट।

आज के मैच बृजेश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए और दो विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.50 रहा। उन्होंने आज के हाईस्कोरिंग मैच में इतनी शानदार गेंदबाजी की मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया। बृजेश शर्मा प्रदर्शन- चार ओवर 26 रन दो विकेट, 6.50 का इकोनॉमी।

आज के मैच यशराज पुंजा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। उन्होंने आखिरी के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए विकेट निकाले और रन भी खर्च नहीं किए। हालांकि, उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 44 रन दिए लेकिन आखिरी के ओवरों में जिस तरह की गेंदबाजी की उसने मुंबई इंडियंस से मैच छीनने में मदद की। यशराज पुंजा प्रदर्शन- चार ओवर 44 रन, दो विकेट, आखिरी के ओवर किफायती, 11 का इकोनॉमी।

नाद्रे बर्गर ने आज के मैच में 4 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने अहम विकेट लिए और टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। नाद्रे बर्गर प्रदर्शन- 4 ओवर 43 रन, 2 विकेट- 10.80

दसुन शनाका ने मैच में हरफनमौला खेल दिखाते हुए पहले तो बल्लेबाजों में 15 गेंदों में 29 रन तीन छक्कों की मदद से बनाए और फिर इसके बाद दो ओवर की गेंदबाजी में 21 रन दिए। दसुन शनाका प्रदर्शन- 15 गेंदों में 29 रन तीन छक्के, 2 ओवर में 21 रन गेंदबाजी में।
