VIDEO: आउट करने के बाद उछल रहा था MI का गेंदबाज, नो बॉल का सायरन बजते ही जड़ेजा ने ले लिए मजे
इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान 20वें ओवर में एक खास मोमेंट देखने को मिला। इसमें रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच नोकझोक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान 20वें ओवर में एक खास मोमेंट देखने को मिला। इसमें रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच नोकझोक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
रवींद्र जडेजा को आउट करने के बाद खुश हो रहे थे शार्दुल ठाकुर
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 20वां ओवर मुंबई इंडियंस की तरफ से स्टार आलराउंडर और अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे। जडेजा उस गेंद पर शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए थे, जिसके बाद शार्दुल ठाकुर काभी खुश नजर आए थे। शार्दुल ठाकुर जड्डू को देखकर विकेट सेलिब्रेट कर रहे थे और चिढ़ा रहे थे। इसके बाद नो बॉल का सायरन बज गया।
फिर बजा नो बॉल का साइरन और जडेजा ने ले लिए मजे
यानी जिस बॉल पर शार्दुल ने जडेजा को आउट किया वो नो बॉल थी। शार्दुल ने ओवर स्टेपिंग कर दी थी। नो बॉल मिलने के बाद जडेजा ने भी फिर शार्दुल को चिढ़ाया। इतना ही नहीं बल्कि फ्री हिट वाली गेंद और उसकी अगली बॉल पर भी रवींद्र जडेजा ने चौका जड़े। चौके लगाने के बाद भी जडेजा शार्दुल ठाकुर को चिढ़ा रहे थे। इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मैच का ऐसा रहा हाल
मैच की बात करें तो रविवार दोपहर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे और मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई इंडियंस की टीम इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 175 रन ही 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी। मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 60 रन की पारी खेली। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरैल ने 38, दसुन शनाका ने 29 और जोफ्रा आर्चर ने 32 रन बनाए।
जडेजा और शार्दुल ठाकुर का ऐसा रहा प्रदर्शन
दोपहर में खेले गए इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर महंगे साबित हुए और चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं, रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्होंने पहले तो 11 गेंदों में 19 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे और उसके बाद गेंदबाजी में 2 ओवर में 24 रन खर्चे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन