What did Jofra Archer who secured Rajasthan Royals a playoff berth say after mi vs rr match राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की टिकट दिलाने वाले जोफ्रा आर्चर ने मैच के बाद क्या कहा?, Ipl Hindi News - Hindustan

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की टिकट दिलाने वाले जोफ्रा आर्चर ने मैच के बाद क्या कहा?

अपने शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की टिकट दिलाने वाले प्लेयर जोफ्रा आर्चर ने मैच के बाद क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं। उन्होंने खुशी जताई की जिस दिन टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी दिन अच्छा प्रदर्शन कर पाया।

Sun, 24 May 2026 10:38 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की टिकट दिलाने वाले जोफ्रा आर्चर ने मैच के बाद क्या कहा?

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोफ्रा आर्चर ने पहले तो बल्लेबाजी से कमाल करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंदों में 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 32 रन 213 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए और उसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने 4.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले तो निर्धारित 20 ओवर में 205 रनों का स्कोर बना सकी और उसके बाद मुंबई इंडियंस को 175 रनों पर रोककर 30 रनों से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में एंट्री मारी। जोफ्रा आर्चर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी क्यों खुश नहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान? कहा- हमें

मेरे लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है

इस अवार्ड को जीतने के बाद उन्होंने कहा "गलती से सोने की चैन बाहर निकल गई थी। मैं हमेशा इसे वापस अंदर डालने की कोशिश करता हूं। मजाक से इतर उन्होंने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह मेरा सबसे अच्छा साल है, मैंने इससे पहले हमेशा थोड़ा बेहतर गेंदबाजी की है।" उन्होंने कहा "हर बार जब आप गेंद लेते हैं तो बस अच्छी जगह पर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी आपको इसका इनाम नहीं मिलता। खुशी है कि जिस दिन हमें जीत की जरूरत थी, उस दिन हमें इसका इनाम मिला।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अद्भुत संयोग: सिर्फ एक-एक IPL ट्रॉफी जीतने वाली चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं

मैं अच्छी जगह गेंद डालने की कोशिश कर रहा था

पावरप्ले में लिए गए विकेटों के बारे में बात करते हुए आर्चर ने कहा "बस गेंद को अच्छी जगह पर डालने की कोशिश कर रहा था। अगर चौका लग जाए और गेंद अच्छी हो, तो ठीक है। लेकिन आप गेंद को अच्छी जगह पर डालने की कोशिश करते हैं।" कोच के गाइडेंस पर बात करते हुए आर्चर ने कहा- "पहले दो मैचों के बाद मैं धीमी गेंदें फेंकने की कोशिश कर रहा था। और उन्होंने कहा, मुझे परवाह नहीं कि तुम क्या करते हो, मुझे तुमसे और तेज गेंदबाजी नहीं चाहिए।" आर्चर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा "मैं अब कोच की बात सुन रहा हूं। तेज गेंदबाजी करने पर गलती की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा होती है। कभी-कभी आपको कुछ बल्ले के किनारों से निपटना पड़ता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह सुरक्षित विकल्प होता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, PBKS और KKR एलिमिनेट

बल्लेबाजी के बारे में क्या कहा?

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए आर्चर ने कहा "मुझे इतनी जल्दी बल्लेबाजी करने की उम्मीद नहीं थी। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट की वजह से मुझे बल्लेबाजी करने का मौका बहुत कम मिलता है। जब कोच ने पैड पहनने को कहा तो मैं हैरान रह गया। मुझे खुशी है कि मैं टीम में योगदान दे पाया। वैसे तो मैं खुद को ऑलराउंडर मानता हूं। फिलहाल मैं बहुत अच्छी फॉर्म में हूं, भगवान करे मेरी फिटनेस अच्छी बनी रहे।"

जोफ्रा आर्चर प्रदर्शन

जोफ्रा आर्चर 15 गेंदों में 32 रन, 1 चौका, 3 छक्का, 213.33 का स्ट्राइक रेट

चार ओवर, 17 रन, 3 विकेट 4.20 का इकोनॉमी रेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।