Surpassed MS Dhoni in IPL runs but KL Rahul reveals in what aspect does he want to equal him IPL रनों में तो धोनी को पछाड़ा लेकिन किस मामले में उनकी बराबरी चाहते हैं केएल राहुल? बताई अपनी हसरत, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL रनों में तो धोनी को पछाड़ा लेकिन किस मामले में उनकी बराबरी चाहते हैं केएल राहुल? बताई अपनी हसरत

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पष्ट किया कि खिताब के बिना व्यक्तिगत उपलब्धियों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा महेंद्र सिंह धोनी के पांच आईपीएल खिताब की बराबरी करना है।

Fri, 1 May 2026 05:15 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
IPL रनों में तो धोनी को पछाड़ा लेकिन किस मामले में उनकी बराबरी चाहते हैं केएल राहुल? बताई अपनी हसरत

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पष्ट किया कि खिताब के बिना व्यक्तिगत उपलब्धियों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा महेंद्र सिंह धोनी के पांच आईपीएल खिताब की बराबरी करना है।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हाल में धोनी से आगे निकलने वाले राहुल ने इस उपलब्धि को कम करके आंका और टीम को प्राथमिकता देने वाले अपने दृष्टिकोण को दोहराया।

'सबसे ज्यादा खुशी धोनी जितनी ट्रॉफी जीतने से होगी'

राहुल ने जिओस्टार से कहा, ‘मुझे तो पता भी नहीं चला कि मैं माही भाई से आगे निकल गया हूं। व्यक्तिगत उपलब्धियां अच्छी होती हैं। इनसे भरोसा होता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी धोनी जितनी ट्रॉफियां जीतने से होगी।’

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्या, बुमराह भी लें जिम्मेदारी; दिग्गज ने किया हार्दिक पांड्या का बचाव

उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट एक टीम खेल है। आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। आप सफल टीमों का हिस्सा बनना चाहते हैं। यही हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है।’

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड के बारे में भी बात की, जिसका श्रेय उन्होंने अपने घरेलू मैदान से भावनात्मक लगाव को दिया।

'चिन्नास्वामी में एक अलग ही अहसास होता है'

उन्होंने कहा, ‘मैंने इस बारे में सोचा है कि क्या मेरे पास आरसीबी के लिए कोई खास रणनीति है, लेकिन मुझे इसका जवाब नहीं मिला है। चिन्नास्वामी मेरे लिए बहुत खास है। मैं वहीं पला-बढ़ा हूं और जब भी मैं उस मैदान पर खेलता हूं तो कुछ अलग ही अहसास होता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैसन होल्डर कैच विवाद: पूर्व अंपायर ने समझाया क्यों आउट नहीं थे पाटीदार; VIDEO

राहुल ने कहा, ‘जब भी मैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलता हूं तो मैं कुछ अलग तरह से महसूस करता हूं। मैंने आरसीबी के खिलाफ ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ स्टेडियम आपको सकारात्मक माहौल देते हैं और आपको यह महसूस कराते हैं कि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

राहुल ने भारत की नई पीढ़ी के बल्लेबाजों के निडर रवैये की भी सराहना की और कहा कि कैसे युवा खिलाड़ी अपनी आक्रामक मानसिकता से टी20 बल्लेबाजी को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को बताया अद्भुत

उन्होंने कहा, ‘वे किसी गेंदबाज की प्रतिष्ठा से नहीं डरते, फिर चाहे वह जसप्रीत बुमराह हों या पैट कमिंस। वे बस गेंद देखते हैं और उसे मैदान से बाहर मारना चाहते हैं। नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं वह अद्भुत है। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। 15 साल की उम्र में दो शतक लगाने के बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा टीम पर फोकस; हार पर छलका भुवनेश्वर कुमार का दर्द

केएल राहुल के अब तक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 153 मैचों में 46.50 के औसत और 138.39 के स्ट्राइक रेट से 5580 रन बनाए हैं। इनमें उनके 42 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय हैं। इसी सीजन में उन्होंने नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल के 278 मैचों में 5439 रन बना चुके हैं। उनके नाम लीग में एक भी शतक नहीं है लेकिन उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।