Responsibility of MI s struggles in ipl 2026 should not be taken by Hardik Pandya alone says Ian Bishop MI की दुर्गति पर दिग्गज ने किया हार्दिक पांड्या का बचाव, कहा- सूर्या और बुमराह भी लें जिम्मेदारी, Ipl Hindi News - Hindustan

MI की दुर्गति पर दिग्गज ने किया हार्दिक पांड्या का बचाव, कहा- सूर्या और बुमराह भी लें जिम्मेदारी

IPL 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी लचर रहा है। इसे लेकर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे इयान बिशप ने कहा है कि टीम के खराब प्रदर्शन के अकेले पांड्या को गुनहगार नहीं ठहराया जाना चाहिए। अन्य बड़े खिलाड़ियों भी जिम्मेदारी लें।

Fri, 1 May 2026 10:37 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
MI की दुर्गति पर दिग्गज ने किया हार्दिक पांड्या का बचाव, कहा- सूर्या और बुमराह भी लें जिम्मेदारी

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाने वाली मुंबई इंडियंस के लिए इस साल का सीजन बहुत ही खराब जा रहा है। 5 बार की चैंपियन MI आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है। अब तक 8 मैचों में उसे सिर्फ 6 में जीत मिली है। टीम की ऐसी दुर्गति के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वह बल्ले से भी कोई खास योगदान नहीं दे पा रहे। पांड्या से कप्तानी छिने जाने और यहां तक कि स्क्वाड से बाहर किए जाने तक की मांग हो रही है। हालांकि वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर इयान बिशप ने उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि टीम की इस हालत की जिम्मेदारी सिर्फ पांड्या को नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे दूसरे बड़े नामों को भी लेनी चाहिए।

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मशहूर कॉमेंटेटर इयान बिशप ने एनडीटीवी के एक सवाल के जवाब में कहा कि एमआई की नाकामी का ठीकरा किसी एक शख्स पर नहीं फोड़ा जा सकता।

'हार्दिक ने तो अपनी खराब फॉर्म को स्वीकार किया है'

बिशप ने कहा, 'उनकी (MI) सफलता में कमी का जिम्मेदार किसी एक को नहीं ठहराया जा सकता। हार्दिक ने स्वीकार किया है कि उनके फॉर्म को और बेहतर होना चाहिए। हो सकता है कि वह कुछ अलग प्रदर्शन करे लेकिन उनके बाकी बड़े खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बिशप ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी एक व्यक्ति को अपने ऊपर दोष नहीं लेना चाहिए। ईएसपीएन क्रिकइन्फो एक्सपर्ट बिशप ने 'रिवेंज वीक' को लेकर हुई चर्चा के दौरान पांड्या की कप्तानी पर कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर आपके पास सभी प्लान हो सकते हैं लेकिन अगर आपके खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर रहे तब आप मुश्किल में हैं। पोलार्ड और महेला (जयवर्धने) कह चुके हैं कि हर कोई इन्वॉल्व है। मुझे नहीं लगता कि किसी एक व्यक्ति को दोष लेना चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL Points Table में GT को पहुंचा ये फायदा, जानिए अब कौन सी टीमें हैं टॉप 5 में

बिशप ने दी बुमराह को आराम दिए जाने की सलाह

इयान बिशप ने मुंबई इंडियंस को कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देने की सलाह देते हुए कहा, 'बुमराह और सूर्यकुमार ने अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप के दौरान जो जोर लगाया था वो थका देने वाला था। वह कितनी ऊर्जा लगा सकते हैं, इसका मैं अंदाजा भी नहीं लगा सकता। आदर्श तौर पर मैं इनमें से कुछ खिलाड़ियों खासकर बुमराह को फिर से तरोताजा होने के लिए एक ब्रेक दिया जाना चाहिए। वे बाहर बैठें, विश्लेषण करें, खुद को आराम दें और अपने कौशल और प्लान को निखारें।'

मुंबई इंडियंस का बुरा हाल

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने जीत से शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसे लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा। अपने छटे मैच में उसे दूसरी जीत मिली लेकिन उसके बाद टीम लगातार 2 मैच हा चुकी है। अब तक खेले मैचों में मुंबई इंडियंस ने 2 में जीत हासिल की है और 6 में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वह 4 अंकों के साथ अंकतालिक में 9वें नंबर पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट की वजह से खचाखच भरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, टूट गया इस IPL का रिकॉर्ड

स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन में बल्ले से संघर्ष करते दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं जिसमें एक भी फिफ्टी प्लस का स्कोर नहीं है। उन्होंने इस सीजन में अब तक 7 मैचों में 4 विकेट झटके हैं।

सूर्या और बुमराह का भी फीका प्रदर्शन

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बहुत ही औसत है। उन्होंने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 162 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। जबकि आईपीएल 2026 में सूर्या के बल्ले से 717 रन निकले थे। सुपर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह भी इस सीजन में अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं और रन भी काफी लुटा रहे हैं। आईपीएल 2026 में अब तक बुमराह 8.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी किए हैं जबकि ओवरऑल आईपीएल में उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.32 का रहा है। न तो वह धड़ाधड़ विकेट लेने में कामयाब हो रहे हैं और न ही रनों के बहाव को रोकने में।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।