GT vs RCB IPL 2026 Jason Holder catch controversy ex umpire Anil Chaudhary video explains why Rajat Patidar was not out जैसन होल्डर कैच विवाद: पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने समझाया क्यों आउट नहीं थे रजत पाटीदार; VIDEO, Ipl Hindi News - Hindustan

जैसन होल्डर कैच विवाद: पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने समझाया क्यों आउट नहीं थे रजत पाटीदार; VIDEO

क्या जैसन होल्डर ने रजत पाटीदार का क्लीन कैच पकड़ा था? RCB बनाम GT का मैच तो गुरुवार रात को खत्म हो गया, लेकिन कैच को लेकर बहस थमी नहीं है। इस बीच पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने कहा है कि पाटीदार आउट नहीं थे। उन्होंने यह समझाते हुए वीडियो बनाया है कि क्यों ये साफ-सुथरा कैच नहीं था।  

Fri, 1 May 2026 03:00 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जैसन होल्डर कैच विवाद: पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने समझाया क्यों आउट नहीं थे रजत पाटीदार; VIDEO

आईपीएल 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के बीच मुकाबला हुआ। मैच गुजरात ने जीत लिया लेकिन जीत-हार से ज्यादा चर्चे जैसन होल्डर के लिए कैच की रही। अरशद खान की गेंद पर जैसन होल्डर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच पकड़ा। उस कैच पर काफी विवाद हो रहा है। विराट कोहली उसे लेकर फोर्थ अंपायर से भिड़ते हुए देखे गए। इस कैच को लेकर एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों की राय भी बंटी हुई दिख रही है। इस बीच पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने नियमों का हवाला देते हुए बताया है कि उनके हिसाब से रजत पाटीदार नॉट आउट थे। क्यों नॉट आउट थे, इसे उन्होंने वीडियो के फ्रेम्स को दिखाते हुए समझाया भी है।

पिछले साल आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग से रिटायर होने वाले अनिल चौधरी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बहुचर्चित कैच का नियमों की कसौटी पर कसकर पोस्टमॉर्टम किया है। उन्होंने कैच के दौरान के अहम क्षणों के वीडियो फ्रेम दिखाते हुए समझाया है कि इस कैच को लेकर नियम क्या कहते हैं और क्या ये क्लीन कैच था या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेसन होल्डर का कैच लीगल था या अंपायरों से हुई गलती? जानिए क्या कहते हैं नियम
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चौधरी ने कहा, 'जीटी और आरसीबी के मैच में (रजत) पाटीदार का कैच काफी चर्चा में है। देखिए, दो-तीन चीजें हैं। पहली बात तो ये कि लॉ के हिसाब से कैच पर कंट्रोल होना चाहिए फील्डर का और साथ ही अपनी खुद की बॉडी मूवमेंट का भी (कंट्रोल), जब तक कि कैच फिनिश न हो जाए।'

उन्होंने आगे बताया, ‘हुआ ये कि इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) बॉल के ऊपर थी, थम (अंगूठा) साइड में था और जो पॉम (हथेली) है, वो साइड में और पीछे था और बॉल इस तरह से नीचे लग रही थी। अगर ये इस तरह होता (हथेली ऊपर की तरफ) तब फिर फिंगर्स अंडरनिथ द बॉल (गेंद के नीचे उंगली) आ जाता तो आप आउट कह सकते थे। जो एविडेंस था, मुझे तो उसमें नॉट आउट लगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में भिड़े किंग और प्रिंस! कोहली ने लपका गिल का कैच, दिया Fiery Send-off

चौधरी ने साथ में ये भी कहा कि अच्छा होता कि मैदानी अंपायर इस कैच को टीवी अंपायर को रेफर किए होते। उन्होंने कहा, 'एक और बात। ऑनफील्ड अंपायर को उसको प्रॉपरली रेफर करना चाहिए था, टीवी अंपायर आराम से देखता और साथ ही अपना ऑपिनियन देता और लोगों को सुनाई देता ताकि लोगों को समझ भी आता कि क्यों आउट दिया, या आउट नहीं दिया। मुझे लगा थोड़ी जल्दबाजी हो गई और थोड़ा हार्श डिसीजन रहा पाटीदार के साथ। मेरी राय में नॉट आउट देना चाहिए था।'

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को हुए मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन पर सिमट गई। आरसीबी की तरफ से देवदत्त पड्डीकल ने सबसे ज्यादा 40 और विराट कोहली ने 28 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बना सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्या, बुमराह भी लें जिम्मेदारी; दिग्गज ने किया हार्दिक पांड्या का बचाव

156 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने बहुत ही आराम से 16वें ओवर में ही सिर्फ 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 43 और जोस बटलर ने 39 रनों का योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।