शुभमन गिल-साई सुदर्शन पहले खा चुके हैं जख्म, आज नहीं बख्शेंगे कोहली के इस रिकॉर्ड को; बनेगी IPL इतिहास की नंबर-1 जोड़ी
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने आईपीएल 2026 में खूब धमाल मचाया है। अब यह जोड़ी इतिहास रचने की कगार पर है। आज गिल-सुदर्शन की जोड़ी के पास आईपीएल इतिहास की नंबर-1 जोड़ी बनने का मौका है।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी ने आईपीएल 2026 में खूब धमाल मचाया है। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में गिल दूसरे तो साई तीसरे पायदान पर हैं, दोनों अभी तक 700-700 से अधिक रन बना चुके हैं। इस जोड़ी के दम पर ही जीटी की टीम आईपीएल 2026 फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही है। आज शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी के पास इतिहास रचने का मौका होगा। अगर आज यह जोड़ी 54 रन बनाती है तो वह आईपीएल इतिहास की नंबर-1 जोड़ी बन सकती है। लेकिन गिल-साई को सावधान रहना होगा, क्योंकि वह पहले भी यह जख्म खा चुके हैं।
यह रिकॉर्ड है पार्टनरशिप में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का। शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में अभी तक 886 रन बना चुके हैं। वह इतिहास रचने से 54 रन दूर हैं। अगर आज गिल और साई के बीच 54 रन की साझेदारी होती है तो आईपीएल का ऑल टाइम रिकॉर्ड टूट जाएगा।
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी के बीच एक आईपीएल सीजन में पार्टनरशिप में सबसे ज्यादा 939 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं कोहली ने एबी डी विलियर्स के साथ भी इतने ही रन जोड़े थे।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने आईपीएल 2025 में 912 रन बनाए थे, मगर वह कोहली के इन रिकॉर्ड्स को नहीं तोड़ पाए थे। वह पहले से जख्म खाए बैठे हैं, इस बार उनकी नजरें अपनी मेहनत को सफल कर आईपीएल की नंबर-1 जोड़ी बनने पर होगी।
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने 2023 में 939 रन बनाकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया था। वहीं कोहली ने इससे पहले एबी डी विलियर्स के साथ 2016 में भी इतने ही रन जोड़े थे।
एक IPL सीजन में सबसे ज्याद पार्टनरशिप रन
939 - कोहली/डुप्लेसिस (2023)
939 - कोहली/ABD (2016)
912 - गिल/सुदर्शन (2025)
886 - शुभमन गिल/साई सुदर्शन (2026)*
849 - रुतुराज/कॉनवे (2023)
791 - वार्नर/बेयरस्टो (2019)
756 - रुतुराज/डुप्लेसिस (2021)
749 - जायसवाल/सूर्यवंशी (2026)
744 - धवन/पृथ्वी (2021)
731 - वार्नर/धवन (2016)
बता दें, आईपीएल 2026 फाइनल में दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतेरगी। आरसीबी ने पिछले ही सीजन 18 साल का सूखा खत्म किया था और अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता था, वहीं जीटी 2022 में चैंपियन बनी थी।
रजत पाटीदार के पास आज आईपीएल टाइटल डिफेंड कर रोहित शर्मा और एमएस धोनी के क्लब में शामिल होने का शानदार मौका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन