IPL Final 2026 RCB vs GT Pitch Report: आरसीबी वर्सेस जीटी आज कौन मारेगा बाजी? जानें फाइनल में कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच
RCB vs GT IPL 2026 final pitch report- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईए एक नजर आज के आईपीएल फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

RCB vs GT IPL 2026 final pitch report- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आज का आईपीएल फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह वही मैदान है जो पिछले दो सालों में आईपीएल 2025 फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की मेजबानी कर चुका है। यह दोनों ही खिताबी मुकाबले काफी रोमांचक रहे थे। ऐसे में आज के मैच में भी फैंस को दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 जीतकर लगातार दूसरे साफल फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं जीटी ने क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था। लीग स्टेज खत्म होने के बाद यही दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रही थी। आज का आईपीएल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। आईए एक नजर अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
RCB vs GT IPL 2026 final पिच रिपोर्ट
आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने वाला है। मैन फॉर मैन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही मजबूत टीम लग रही हो, लेकिन वे इस मैदान पर खेले गए अपने पिछले गेम में गुजरात टाइटंस से हार गए थे। जीटी ने इस सीजन अपने सात होम गेम में से पांच जीते हैं।
IPL 2026 फाइनल उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर पिछला फाइनल खेला गया था। इस सीजन में इस पिच को पहले भी दो बार इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें इन दोनों टीमों के बीच लीग गेम भी शामिल है। अहमदाबाद में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज़्यादा पसंद किया जाता है। पिछले छह फ़ाइनल में से चार भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 51
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 26 (50.98%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 25 (49.02%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 23 (45.10%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 28 (54.90%)
हाईएस्ट स्कोर- 243/5
लोएस्ट स्कोर- 86
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3
औसत रन प्रति विकेट- 27.72
औसत रन प्रति ओवर- 8.98
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 178.46
RCB vs GT IPL 2026 फाइनल हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी टक्कर का रहा है। आरसीबी और जीटी का आमना सामना 9 बार हुआ है जिसमें बेंगलुरु ने 5 तो गुजरात ने 4 बार बाजी मारी है। आईपीएल 2026 में यह दोनों टीमों के बीच चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले तीन मुकाबलो में आरसीबी 2-1 से लीड कर रही है।
RCB vs GT IPL 2026 फाइनल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन