IPL 2026 Orange Cap Purple Cap List Who Will Win Today Vaibhav Sooryavansh These 5 players are contenders IPL 2026 Final: आज कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल समेत ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Final: आज कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल समेत ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार

IPL 2026 Orange Cap Purple Cap List- आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लीडरबोर्ड में अपने आप को टॉप पर पहुंचाने का यह RCB और GT के खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका होगा। कुल 5 खिलाड़ी इसके दावेदार हैं। आईए जानते हैं-

Sun, 31 May 2026 08:02 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Final: आज कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल समेत ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार

IPL 2026 Orange Cap Purple Cap List- आईपीएल 2026 का फाइनल आज यानी रविवार, 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बेंगलुरु और गुजरात के खिलाड़ियों के पास आईपीएल 2026 ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में खुद को सबसे आगे करने का यह आखिरी मौका होगा। फिलहाल ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के पास हैं, जिनकी टीम फाइनल का टिकट नहीं कटा पाई। वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के पास है। आईए एक नजर ऑरेंज कैप व पर्पल कैप के 5 दावेदारों पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL प्राइज मनी में हुआ बदलाव? RCB vs GT फाइनल जीतने पर मिलेगा कितना इनाम; जानें
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL 2026 ऑरेंज कैप के ये 3 दावेदार

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास है। 15 साल के इस खिलाड़ी ने इस सीजन अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में उन्होंने 96 और 97 रनों की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल 2026 का सफल सबसे अधिक 776 रनों के साथ किया है।

आज गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीनने का आखिरी मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली-बाबर के क्लब में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर, T20I क्रिकेट में किया ये कमाल

जीटी के कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था, वह 722 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल के बीच 54 रनों का अंतर है। अगर आज शुभमन गिल 55 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।

वहीं साई सुदर्शन 710 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें अगर ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो कम से कम 67 रन बनाने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में आज खेला जाएगा RCB vs GT फाइनल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आज एक्शन में होंगे, मगर उनके नाम अभी इस सीजन 600 ही रन है। वह ऑरेंज कैप की रेस में काफी पिछड़ गए हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप के 2 दावेदार

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप फिलहाल गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम है। रबाडा ने आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे अधिक 26 विकेट चटकाई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। रबाडा ने क्वालीफायर-2 के रूप में भुवी से एक मैच ज्यादा खेला है, जहां उन्हें यह 2 विकेट की लीड मिली थी। अब देखना होगा कि आज कौन पर्पल कैप की रेस में कगिसो रबाडा या भुवनेश्वर कुमार कौन बाजी मारता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।