IPL 2026 Prize Money RCB vs GT Final Who Will Receive How Much Amount IPL 2026 प्राइज मनी में हुआ बदलाव? RCB vs GT फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा कितना इनाम; जानें, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 प्राइज मनी में हुआ बदलाव? RCB vs GT फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा कितना इनाम; जानें

IPL 2026 फाइनल प्राइज मनी में कोई बदलाव हुए हैं? 2008 से अभी तक कितनी बार और कितनी प्राइज मनी बढ़ी है। RCB vs GT फाइनल से पहले फैंस के जहन में कई सवाल है। आईए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं-

Sun, 31 May 2026 07:30 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 प्राइज मनी में हुआ बदलाव? RCB vs GT फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा कितना इनाम; जानें

IPL 2026 Prize Money- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल आज यानी रविवार, 31 मई को खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। RCB vs GT मैच से पहले फैंस IPL 2026 प्राइज मनी जानने को बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या इस साल आईपीएल प्राइज मनी में कोई बदलाव हुआ है? 2008 से इस रंगारंग लीग में कितनी बार प्राइज मनी बढ़ाई गई है? आईए आपको इन सवालों के जवाब देते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में आज खेला जाएगा RCB vs GT फाइनल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 की प्राइज मनी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। पिछले सीजन तक आईपीएल का प्राइज पूल लगभग 46.5 करोड़ रुपए का था, जिसमें विजेता टीम को सबसे अधिक 20 करोड़ रुपए का इनाम मिलता था।

2016 आईपीएल से आईपीएल प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। चैंपियन टीम को 20 करोड़ तो रनरअप को 12.5 से 13 करोड़ रुपए मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB vs GT IPL 2026 फाइनल कहां देखें? ऐसे उठाएं फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का मजा

IPL 2008 में कितनी थी प्राइज मनी?

2008 में जब इस रंगारंग लीग का आगाज हुआ था तो चैंपियन टीम के लिए प्राइज मनी महज 4.8 करोड़ रुपए की थी। जबकि रनरअप को 2.4 करोड़ रुपए मिलते थे।

2 साल इस प्राइज मनी के साथ चलने के बाद बीसीसीआई ने पहला बदलाव 2010 में किया। चैंपियन टीम की प्राइज मनी को 4.8 करोड़ से बढ़ाकर सीधा 10 करोड़ कर दिया गया। वहीं रनरअप के लिए 5 करोड़ की रकम तय की गई।

इसके बाद 2014 में एक बार फिर प्राइज मनी में इजाफा हुआ। बीसीसीआई ने आईपीएल की ग्रोथ और बढ़ते क्रेज को देखते हुए चैंपियन टीम के लिए प्राइज मनी को 15 करोड़ तक बढ़ाया। जबकि रनरअप की प्राइज मनी 10 करोड़ पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली-बाबर के क्लब में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर, T20I क्रिकेट में किया ये कमाल

2016 में आखिरी बार आईपीएल प्राइज मनी में बदलाव देखने को मिले थे। पिछले 10 सालों से चैंपियन टीम को 20 करोड़ की प्राइज मनी से नवाजा जाता है, जबकि रनरअप को 12.5 करोड़ से 13 करोड़ रुपए मिलते हैं।

विजेता उप-विजेता के अलावा प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिए भी कुछ प्राइज मनी होती है। तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ तो चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ का इनाम मिलता है।

टीमों की प्राइज मनी के अलावा इंडिविजुअल और परफॉर्मेंस अवॉर्ड्स भी होते हैं, जिसमें हर किसी को 10 से 20 लाख रुपए का इनाम मिलता है-

ऑरेंज कैप विनर: ₹10 लाख

पर्पल कैप विनर: ₹10 लाख

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): ₹15 लाख

इमर्जिंग प्लेयर: ₹20 लाख

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: ₹10 लाख

फेयरप्ले अवॉर्ड: ₹10 लाख

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।