rr vs srh Vaibhav Sooryavanshi scored the third fastest century in IPL history reaching the milestone in just 36 balls वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, सिर्फ 36 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, सिर्फ 36 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी

आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज के मैच में सिर्फ 36 गेंदों शतक ठोककर हैदराबाद के गेंदबाजों को नाकों चने चबा दिए हैं। वैभव इस शतक के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Sat, 25 April 2026 09:20 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, सिर्फ 36 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी

आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज के मैच में सिर्फ 36 गेंदों शतक ठोककर हैदराबाद के गेंदबाजों को नाकों चने चबा दिए हैं। वैभव इस शतक के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज का आईपीएल में यह दूसरा शतक है। पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था, इसके बाद साल 2026 यानी जारी आईपीएल सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को रडार पर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KL राहुल ने रैना और धोनी को पछाड़ा, IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें बैटर बने

103 रनों की पारी खेलकर आउट हुए वैभव

शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले 37 गेंदों में 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वे शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर साकिब हुसैन का शिकार हुए। साकिब ने उन्हें पगबाधा आउट कराया। वैभव ने इस मैच में सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से यह शतकीय पारी खेली। 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यवंशी का इस दौरान स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने IPL के इतिहास में किया सबसे बड़ा रन चेज, DC को 6 विकेट से रौंदा

सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में आज भी यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों शतक जड़ा था। आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल यानी 2025 के आईपीएल सीजन में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ खुद को दूसरे स्थान पर स्थापित कर लिया था। तब उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था। अब उन्होंने 2026 के सीजन में 36 गेंदों में शतक जड़कर खुद को लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी शामिल कर लिया है। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूची में पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने साल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KL राहुल ने IPL में रचा इतिहास, 1 पारी मे 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बैटर बने

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बैटर

क्रिस गेल- साल 2013 में 30 गेंदों में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ

वैभव सूर्यवंशी- 2025 में 35 गेंदों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ

वैभव सूर्यवंशी- 2026 में 36 गेंदों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ( आज का मैच)*

यूसुफ पठान- 2010 37 गेंदो में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ

हेनरिक क्लासेन- 2025 में 37 गेंदों में केकेआर के खिलाफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।