KL Rahul creates history in IPL becomes first Indian batsman to score 150 runs in an innings see top 5 list केएल राहुल ने IPL में रचा इतिहास, बतौर भारतीय एक पारी में 150 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज; देखें टॉप-5 लिस्ट, Ipl Hindi News - Hindustan

केएल राहुल ने IPL में रचा इतिहास, बतौर भारतीय एक पारी में 150 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज; देखें टॉप-5 लिस्ट

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में 150 रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने और भी कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Sat, 25 April 2026 06:09 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
केएल राहुल ने IPL में रचा इतिहास, बतौर भारतीय एक पारी में 150 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज; देखें टॉप-5 लिस्ट

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में 150 रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लोकेश राहुल ने विस्फोटक शतक जड़ा। वे शतक पर ही संतुष्ट नहीं हुए बल्कि उन्होंने 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और 9 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226.87 का रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली ने छीनी अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप, रेस में संजू-गिल समेत ये बैटर

केएल राहुल ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

लोकेश राहुल ने इस पारी के साथ ना सिर्फ आईपीएल में 150 रन की पारी खेलने वालने पहले भारतीय बल्लेबाज का मुकाम हासिल किया है,बल्कि वे पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन गए हैं। इस पहले टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर 151 रनों का था, जो तिलक वर्मा ने साल 2024 में राजकोट में तिलक वर्मा ने मेघालय के खिलाफ खेला था। लिस्ट में तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने बंगाल के खिलाफ साल 2025 में सिकंदराबाद में 148 रनों की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर सिक्किम के खिलाफ साल 2019 में इंदौर में खेली गई 147 रनों की पारी के साख इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर पुनीत बिष्ट का स्थान है, जिन्होंने मिजोरम के खिलाफ साल 2021 में चेन्नई के मैदान पर नाबाद 146 रनों की पारी खेली थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में 300 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, उनसे पहले दो कौन?

पुरुषों के टी20 में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

152* - केएल राहुल बनाम पीबीकेएस, दिल्ली, 2026;

151 - तिलक वर्मा बनाम मेघालय, राजकोट, 2024;

148 - अभिषेक शर्मा बनाम बंगाल, सिकंदराबाद, 2025;

147 - श्रेयस अय्यर बनाम सिक्किम, इंदौर, 2019;

146* - पुनीत बिष्ट बनाम मिजोरम, चेन्नई, 2021

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने आखिरी होम गेम में RCB ने GT को 5 विकेट से रौंदा, कोहली ने खेली तूफानी पारी

आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले तीसरे बैटर बने

केएल राहुल ने इस खास उपलब्धियों के साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर बनाने या सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडियां के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे और इतिहास रच दिया था। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने साल 2008 में केकेआर की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी। इस सूची में अब लोकेश राहुल तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने साल 2026 के आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रनों की पारी खेली है। सूची में चौथे स्थान पर अभिषेक शर्मा का नाम है, जिन्होंने साल 2025 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद रे मैदान पर 141 रनों की पारी खेली थी। लिस्ट में पांचवें स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने केकेआर की ओर से खेलते हुए एलएसजी के खिलाफ साल 2022 में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नाबाद 140 रन बनाए थे।

आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

175* - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013

158* - ब्रेंडन मैकुलम (केकेआर) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008

152* - केएल राहुल (डीसी) बनाम पीबीकेएस, दिल्ली, 2026

141 - अभिषेक शर्मा (एसआरएच) बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025

140* - क्विंटन डी कॉक (केकेआर) बनाम एलएसजी, मुंबई डीवाईपी, 2022

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।