rr vs dc Will Vaibhav Sooryavanshi be able to score runs against Kuldeep Yadav RR Vs DC: क्या कुलदीप यादव को रडार पर लेंगे वैभव सूर्यवंशी? तारीफ में पहले ही कसीदे पढ़ चुके हैं चाइना मैन, Ipl Hindi News - Hindustan

RR Vs DC: क्या कुलदीप यादव को रडार पर लेंगे वैभव सूर्यवंशी? तारीफ में पहले ही कसीदे पढ़ चुके हैं चाइना मैन

आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव पहली बार आमने-सामने होंगे। कुलदीप ने वैभव की तारीफ में बहुत कुछ कहा है। चाइनामैन का इस सीजन प्रदर्शन पहले ही खराब है और उनके सामने इनफॉर्म सूर्यवंशी होंगे। कौन मारेगा बाजी देखना होगा।

Fri, 1 May 2026 06:51 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
RR Vs DC: क्या कुलदीप यादव को रडार पर लेंगे वैभव सूर्यवंशी? तारीफ में पहले ही कसीदे पढ़ चुके हैं चाइना मैन

आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाना है। इस मैच में एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर जिन्हें चाइनामैन के नाम से भी जाना जाता है कुलदीप यादव होंगे, वहीं दूसरी तरफ उनका मुकाबला 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से होगा। वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव अब तक एक बार भी आमने-सामने नहीं हुए हैं ऐसे में यह पहली बार होगा जब दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगे राजस्थान के सूरमा, वैभव पर होगी खास नजर

वैभव सूर्यवंशी की रडार पर होंगे कुलदीप यादव

इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब तक तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44.44 की औसत और 238.10 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है जिसमें 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में ज्यादातर दिग्गज गेंदबाजों चाहे जसप्रीत बुमराह हों, ट्रेंट बोल्ट हों, जोश हेजलवुड हों या फिर भुवनेश्वर कुमार ही क्यों ना हों, सभी को चौके छक्के बरसाए हैं। ऐसे में देखना दिलचप्स होगा कि कुलदीप यादव वैभव सूर्यवंशी के सामने कैसी गेंदबाजी करते हैं। कुलदीप यादव के लिए यह सीजन उतना शानदार नहीं गुजर रहा है और उन्होंने अब तक 8 मैचों में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वे काफी महंगे साबित हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 19.71 का और इकोनॉमी रेट 10.26 का है। कुलदीप यादव के लिए यह पहला ऐसा आईपीएल सीजन है, जब उनका गेंदबाजी का इकोनॉमी रेट 10 से अधिक का है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं सूर्यवंशी के पूर्व टीममेट RS अंबरीश, जो SRH में बने शिवम के रिप्लेसमेंट?

कुलदीप ने कहा- मैंने ऐसा टैलेंट नहीं देखा

मैच से पूर्व वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा है कि मैंने आज तक अपनी लाइफ में इस तरह का खिलाड़ी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि वैभव का निडर होकर क्रिकेट की पिच के बीच शॉट्स लगाना ही उन्हें खास खिलाड़ी बनाता है। उन्होंने कहा "सूर्यवंशी को मैंने बॉलिंग नहीं डाली है अभी तक, लेकिन जहां तक मैंने देखा है वह अविश्सनीय क्रिकेट खेल रहा है। मैंने ऐसा खिलाड़ी अपनी लाइफ में नहीं देखा है। उसकी फियरलेस अप्रोच और स्किल पर बिलीव ही उसे खास बना रहा है। मैंने अपनी लाइफ में ऐसा क्रिकेटर नहीं देखा है। मैंने भी 15 साल की उम्र में अंडर 15 क्रिकेट खेला है, लेकिन इस लीग में जहां दुनिया के एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं, उनका सामना करते हुए इस तरह का प्रदर्शन देने वाला 15 साल का इस तरह का टैलेंट मैंने नहीं देखा है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन हैं? श्रेयस अय्यर तो सबसे बड़े दोषी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।