ipl 2026 5 culprits of Punjab Kings defeat vs Rajasthan Royals from Shreyas Iyer to Arshdeep these players in list पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार, श्रेयस अय्यर ने तो गंदा खेला ही, 1 ने तो फिफ्टी जड़कर भी लुटिया डुबा दी, Ipl Hindi News - Hindustan

पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार, श्रेयस अय्यर ने तो गंदा खेला ही, 1 ने तो फिफ्टी जड़कर भी लुटिया डुबा दी

आईपीएल 2026 में अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स की टीम ने आज का मुकाबला इन 5 खिलाड़ियों की वजह से हारी है। इन खिलाड़ियों ने आज के मैच में इतना औसत प्रदर्शन किया कि हाईस्कोरिंग मुकाबले में भी पंजाब को जीत नहीं दिला सके। इसमें कप्तान अय्यर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

Wed, 29 April 2026 10:17 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार, श्रेयस अय्यर ने तो गंदा खेला ही, 1 ने तो फिफ्टी जड़कर भी लुटिया डुबा दी

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ के यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 223 रनों का विशाल लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स के लिए कम तब लगने लगा, जब वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड अंदाज ने में 3.1 ओवर में 50 रन जोड़ दिए। यही नहीं पावरप्ले की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 84 रनों का स्कोर सिर्फ 1 विकेट खोकर बना दिया। अंत तक आते राजस्थान रॉयल्स के सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 19.4 ओवर में टीम ने इस बड़े लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल करक लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजयरथ, 6 विकेट से रौदकर खत्म किया दबदबा

हार के गुनहगारों का विश्लेषण

आईपीएल 2026 में अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स की टीम ने आज का मुकाबला इन 5 खिलाड़ियों की वजह से हारी है। इन खिलाड़ियों ने आज के मैच में इतना औसत प्रदर्शन किया कि हाईस्कोरिंग मुकाबले में भी पंजाब को जीत नहीं दिला सके। हार के गुनहगारों में गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर तीनों डिपार्टेमेंट के खिलाड़ी शामिल है। कौन-कौन हैं इस मैच की हार के पांच गुनहगार विस्तार से जानिए-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में सर्वाधिक औसत वाले टॉप-5 बैटर, विराट कोहली फिसड्डी, पहले नंबर पर कौन

प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की टुक-टुक पारियां

कहने को तो आज के मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमसन सिंह ने अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी। हालांकि, इसके बाद वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। उनके बल्ले से गेंद ही नहीं टकरा रही थी। आज के मैच में उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए कुल 59 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.09 का रहा। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज के मैच में 111.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जो किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराई जा सकती। कहना गलत नहीं होगा कि आज के इस मैच में पंजाब किंग्स की हार के सबसे बड़े गुनहगार कप्तान अय्यर ही रहे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की धीमी बल्लेबाजी के कारण जो पंजाब किंग्स 20 ओवर में 250 से अधिक रनों के स्कोर को खड़ा करने का माद्दा रखती है उसने सिर्फ 222 रन बनाए और राजस्थान जैसी मजबूती बल्लेबाजी लाइनअप के साथ यह स्कोर पर्याप्त नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 साल बाद भी कितने क्लोज हैं विराट कोहली और अजीतेश अर्गल, 6 तस्वीरों में देखिए

अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को की तिकड़ी ने ताप लिया मैच

किसी भी विकेट पर 220 से अधिक का स्कोर गेंदबाजों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है और वे अपने अंदर यह भरोसा लाते हैं कि इस स्कोर को डिफेंड किया जा सकता है। हालांकि, पंजाब की तेज गेंदबाजी यूनिट ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए लगा नहीं कि इन खिलाड़ियों में ऐसा कोई आत्मविश्वास झलका भी। एक तरफ जहां स्पिन गेंदबाजों ( यूजी चहल- 4 ओवर 24 रन, 3 विकेट) हरप्रीत ब्रार (4 ओवर 35 रन) ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए बहुत ही किफायती ओवर डाले और अहम विकेट लिए, वहीं तेज गेंदबाजी यूनिट ने कुल मिलाकर एक विकेट झटका और 150 से अधिक रन खा गए। पंजाब किंग्स की इस हार के बड़े गुनहगारों में अर्शदीप सिंह का टॉप पर रहेगा। दिग्गज गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट तो चटकाया लेकिन चार ओवर में 17 की इकोनॉमी के साथ 68 रन खर्च कर दिए। वहीं मार्को यॉन्सेन ने भी 3.3 ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट चटकाए 41 रन साढ़े 12 की इकोनॉमी से खर्चे। लॉकी फर्ग्यूसन की तो राजस्थान के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की और चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 14.20 की इकोनॉमी के साथ 57 रन खर्च कर दिए।

पंजाब किंग्स की हार के पांच गुनहगार

  1. प्रभसिमरन सिंह की धीमी पारी

44 गेंदों में 59 रन, 6 चौके 1 छक्का, 134.09 की स्ट्राइक रेट

2. श्रेयस अय्यर का टुक-टुक अंदाज

27 गेंदों में 30 रन, 1 चौका, 1 छक्का, 111.11 का स्ट्राइक रेट

3. अर्शदीप सिंह की खराब गेंदबाजी

4 ओवर 68 रन 1 विकेट, 17 की इकोनॉमी

4. लॉकी फर्ग्यूसन की दिशाहीन गेंदबाजी

4 ओवर 57 रन और कोई विकेट नहीं, 14.20 की इकोनॉमी

5. मार्को यान्सेन का प्रभावहीन होना

3.2 ओवर 41 रन कोई विकेट नहीं, 12.30 की इकोनॉमी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।