Cricket - Indian Premier League - IPL - Rajasthan Royals v Delhi Capitals - Sawai Mansingh Stadium, Jaipur, India - May 1, 2026 Delhi Capitals' Ashutosh Sharma shakes hands with Rajasthan Royals' Yashasvi Jaiswal after the match REUTERS/Mihir Singh
RR Vs DC Highlights: IPL 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स ने दिया 226 रनों का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह 12 रनों पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद गलत साबित होता दिखा। हालांकि, इसके बाद कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरैल ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रन जोड़े। जुरैल 30 गेंदों में 42 जबकि रियान पराग 50 गेंदों में 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में डोनावन फरेरा ने 14 गेंदों में 47 रनों की विस्फोटक पारी खेल टीम का स्कोर 225 तक पहुंचा दिए। पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जड़ेजा ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से 2026 का पहला मैच खेल रहे मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए। काइल जेमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिले, जबकि कुलदीप यादव चार ओवर में 41 रन देकर विकेटलेस रहे।
दिल्ली कैपटल्स ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया
226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और पथुम निसांका और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। निसांका ने ( 33 गेंदों में 6 चौके 3 छक्के की मदद से 62 रन बनाए) वहीं, लोकेश राहुल ने 40 गेंदों में 6 चौके और पांच छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। नीतीश राणा ने 17 गेंदों में 33 रन विस्फोटक अंदाज में बनाए। इसके बाद आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला और अंत तक टिके रहकर आसानी से मैच को फिनिश किया। स्टब्स ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए जबकि आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली और 226 रनों के विशाल लक्ष्य को 19.1 ओवर में ही हासिल करके पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
राजस्थान के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले, लेकिन टीम को जीत दिलाने और अहम विकेट झटकने में ये गेंदबाज भी पूरी तरह से प्रभावी नहीं रहे।
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया।
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 226 रनों का लक्ष्य दिया।
RR- 225/6 (20)
DC- 226/3 (19.1)
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।
मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति
इस मैच को हारने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अब 9 मैचों में 4 जीत और पांच हार के साथ 8 अंक हो गए हैं और वह सातवें स्थान से उठकर 6वें स्थान पर आ गई है।
मैच से पहले ऐसा था दोनों टीमों का अवलोकन
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में दिख रही है। उसके सलामी बल्लेबाज Vaibhav sooryavanshi और यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में दिख रहे हैं और ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं। 3 नंबर पर ध्रुव जुरैल भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर आग उगल रहे हैं।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम बीते कुछ मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। पिछले मुकाबले में आरसीबी ने अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम को सिर्फ 75 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं, उससे पहले वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम 265 रनों के लक्ष्य को भी डिफेंड करने में असफल रही थी। टीम की ना तो गेंदबाजी ठीक चल रही है और ना ही कोई बल्लेबाजी में ही दम देखने को मिल रहा है। ऐसे में कप्तान अक्षर पटेल काफी परेशान भी नजर आ रहे हैं। आज के मैच में देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसे कमबैक करती है।
दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स टीम: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, करुण नायर।
राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा।
1 May 2026, 11:31:10 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया
RR Vs DC Highlights: IPL 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
1 May 2026, 11:20:12 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को 12 गेंदों में 14 रनों की जरूरत
18 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 212 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। अब इस टीम को जीत के लिए सिर्फ 12 गेंदों में 14 रनों की दरकार है।
1 May 2026, 11:11:57 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 18 गेंदों में 30 रनों की जरूरत
17 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 196 रन है। उसे 18 गेंदों में 30 रनों की दरकार है और 7 विकेट हाथों में हैं। अब यहां से राजस्थान रॉयल्स के लिए वापसी करना मुश्किल है।
1 May 2026, 11:02:27 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: लोकेश राहुल लौटे पवेलियन
लोकेश राहुल एक बार फिर ब्रेन फेड मोमेंट का शिकार हो गए हैं। वे जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ऐन मौके पर 40 गेंदों में 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम को 26 गेंदों में 46 रनों की अभी भी दरकार है।
1 May 2026, 10:51:44 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने खोया अपना दूसरा विकेट
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा है। नीतीश राणा 17 गेंदों में 33 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर ध्रुव जुरैल के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने अंतिम समय पर शानदार रिव्यू लिया है। क्या राजस्थान की टीम यहां से वापसी कर पाएगी देखना होगा। फील्ड पर नियमित कप्तान रियान पराग नहीं हैं। उनकी जगह जायसवाल कप्तानी कर रहे हैं।
1 May 2026, 10:34:21 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: लोकेश राहुल ने जड़ी एक और फिफ्टी
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। डीसी की टीम 12वें ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना चुकी है। राहुल के साथ नीतिश राणा भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स मजबूत स्थिति में है।
1 May 2026, 10:24:23 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने खोया अपना पहला विकेट
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट पथुम निसांका के रूप में खो दिया है। उन्होंने 33 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वे जडेजा की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए।
1 May 2026, 10:20:17 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली का स्कोर 100 के पार
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। तीन ओवर की समाप्ति पर टीम ने 108 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए हैं।
1 May 2026, 10:05:50 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: पथुम निसांका ने ठोकी फिफ्टी, पावरप्ले में डीसी के इतने रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर की समाप्ति के बाद 70 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है। केएल राहुल भी अच्छी लय में दिखाए दे रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं।
1 May 2026, 10:00:08 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार शुरुआत की है। 5 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी विकेट के नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका अर्धशतक के करीब हैं। उनका साथ लोकेश राहुल दे रहे हैं।
1 May 2026, 09:38:40 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग शुरू
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में 11 रन बने।
1 May 2026, 09:19:13 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 226 रनों का विशाल लक्ष्य
RR Vs DC LIVE Score: IPL 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
1 May 2026, 09:02:59 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स बड़े स्कोर की ओर अग्रसर
राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। हालांकि टीम 200 के करीब पहुंच रही है। कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए हैं। देखना है 20 ओवर में टीम कितना बना सकती है।
1 May 2026, 08:41:51 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: 14 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर
14 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 30 रन 3 विकेट के नुकसान पर है। कप्तान रियान पराग अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ रवींद्र जड़ेजा दे रहे हैं। कम रनों पर शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम ने अच्छी वापसी की है।
1 May 2026, 08:29:24 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का गिरा तीसरा विकेट
राजस्थान रॉयल् का दूसरा विकेट 102 रन की बड़ी साझेदारी के बाद गिर चुका है। ध्रुव जुरैल को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद पवेलियन भेज दिया। अब बल्लेबाजी करने के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं। टीम का स्कोर 12 ओवर की समाप्ति पर 116 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।
1 May 2026, 08:23:52 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: रियान पराग ने जड़ा अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। वे नियमित कप्तान बनने के बाद पहली बार अर्धशतक लगा सके हैं। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद रियान पराग की यह पारी कीमती है।
1 May 2026, 08:16:54 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: 9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स
9 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 85 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरैल अच्छी बल्लेबाजी करते हुए। इस जोड़ी ने 45 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी भी कर ली है।
1 May 2026, 08:04:30 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: पावर प्ले के बाद ऐसी है राजस्थान रॉयल्स की हालत
6 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। 12 रन के स्कोर पर ही दो विकेट गिरने के बाद टीम के कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरैल अच्छी लय में दिख रहे हैं और राजस्थान की पारी को आगे ले जा रहे हैं। काइल जैमिसन के पिछले ओवर में रियान पराग ने 2 छक्के और 1 चौका जड़ा था।
1 May 2026, 07:45:27 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: काइल जैमिसन ने चित्त किए वैभव के चारों खाने, किया क्लीन बोल्ड
काइल जेमिसन ने यॉर्कर गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के चारो खाने चित्त कर दिए। वे दो गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर जेमिसन की गेंद पर क्वीन बोल्ड हो गए। राजस्थान की टीम ने खराब शुरुआत की है। दो ओवर की समाप्ति पर 12 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो कीमती विकेट आउट हो चुके हैं।
1 May 2026, 07:38:39 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर किया यशस्वी जायसवाल का शिकार
आईपीएल 2026 में पहली बार गेंदबाजी कर रहे मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने पारी के पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। आउट होने से पहले जायसवाल ने उनके खिलाफ एक छक्का लगाया और तीन गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल स्ट्रार्क का दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापस आना अच्छे संकेत हैं।
1 May 2026, 07:04:36 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
RR Vs DC LIVE Score: IPL 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल कुछ ही देर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर होंगे। दिल्ली की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
1 May 2026, 06:35:44 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: ये हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
संभावित प्लेइंग 12: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा/रवि बिश्नोई।
1 May 2026, 06:22:01 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये हो सकती है संभावित प्लेइंग XI
संभावित प्लेइंग 12: साहिल पारख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, दुशमंथा चमीरा, टी. नटराजन, विप्रज निगम/औकिब नबी।
1 May 2026, 06:11:58 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: बेहतरीन फॉर्म में है राजस्थान रॉयल्स की टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में दिख रही है। उसके सलामी बल्लेबाज Vaibhav sooryavanshi और यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में दिख रहे हैं और ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं। 3 नंबर पर ध्रुव जुरैल भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर आग उगल रहे हैं।
1 May 2026, 05:56:25 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: क्या कुलदीप यादव को रडार पर लेंगे वैभव सूर्यवंशी?
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का सामना पहली बार 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से आज के मैच में जयपुर में होगा। सूर्यवंशी अब तक अच्छे अच्छे गेंदबाजों का रडार पर ले चुके हैं। ऐसे में इस कॉन्टेस्ट को देखना भी दिलचस्प होगा।
1 May 2026, 05:32:37 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति
पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत और तीन हार के साथ 12 अकों के साथ चौथे स्थान पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ सूची में 7वें स्थान पर 6 अंक लेकर मौजूद है। आज के मैच में अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल कर लेती है तो वह टेबल टॉप कर लेगा।
1 May 2026, 04:52:08 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, करुण नायर।
साहिल%20पारख,%20केएल%20राहुल%20(विकेटकीपर),%20नितीश%20राणा,%20समीर%20रिज़वी,%20ट्रिस्टन%20स्टब्स,%20डेविड%20मिलर,%20अक्षर%20पटेल%20(कप्तान),%20दुशमंथा%20चमीरा,%20काइल%20जैमीसन,%20कुलदीप%20यादव,%20टी%20नटराजन,%20औकिब...%0a%0aऔर%20पढ़ें:%0a%0a%20https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com/cricket/ipl/rr-vs-dc-live-score-ipl-2026-rajasthan-royals-vs-delhi-capitals-43rd-match-hindi-commentary-update-scorecard-live-blog-201777633443317.html%20%0a%20सबसे%20तेज%20और%20सटीक%20खबरों%20के%20लिए%20डाउनलोड%20करें%20हिन्दुस्तान%20ऐप%20%0a%20%20https%3A%2F%2Fhhiphonehindiapp.page.link/AppDownload target="_blank" class=LiveBlog_whtsappIcn__haAWi>
1 May 2026, 04:41:50 PM IST
RR Vs DC LIVE Score: कैसा है राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा।