IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के; वैभव सूर्यवंशी के सामने रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा
वैभव सूर्यवंशी पारी की पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलने का दम रखते हैं। यही वजह है कि वह आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों से ज्यादा पीछे नहीं है।

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से आईपीएल में इतना नाम कमाल लिया है कि गेंदबाज उनका विकेट लेने के बाद बड़े ही एग्रेशन में सेलिब्रेशन करते हैं। वहीं मैच के दौरान उनकी तुलना बड़े-बड़े दिग्गजों से होती है। उनकी पारी की पहली गेंद से बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत हर किसी को हैरान करती है। ऐसा लगता है कि वह ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आते हैं। ऐसे हम आपके लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी रोहित शर्मा और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा पीछे नहीं है।
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी पारी का आगाज मोहम्मद सिराज को लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगाकर किया। आईपीएल में यह पहले ओवर में उनका 9वां सिक्स था। वह पहले ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभमन गिल और केएल राहुल की बराबरी कर चुके हैं।
वहीं अब उनके आगे ब्रेंडन मैक्कुलम, सुनील नरेन, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के नाम रिकॉर्ड
IPL में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के नाम है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 13-13 सिक्स लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी अब इस रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं है। उम्मीद है कि वह इसी सीजन यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज में तीन और मैच खेलने हैं। अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है तो उन्हें और मौके मिलेंगे।
IPL मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के
13 - यशस्वी जायसवाल
13 - रोहित शर्मा
12 - विराट कोहली
12 - क्रिस गेल
12 - वीरेंद्र सहवाग
11 - सुनील नरेन
10 - ब्रेंडन मैकुलम
9 - वैभव सूर्यवंशी*
9 - शुभमन गिल
9 - केएल राहुल
8 - फिल साल्ट
वैभव सूर्यवंशी के नाम टी20 में सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में तीन छक्के लगाए। इन तीन सिक्स के साथ उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे किए। वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ इतिहास रचा और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव ने टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करन के लिए मात्र 515 गेंदें ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन