RCB vs MI मैच में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? कोहली-रोहित के बीच ये अंतर कर देगा हैरान
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आज फैंस को जबरदस्त जंग देखन को मिलने वाली है। आज आईपीएल 2026 का 54वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर में खेला जाना है।

आईपीएल 2026 में पहली बार फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है। दरअसल, इस सीजन पहली बार जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई थी तो हिटमैन रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस आज के आरसीबी वर्सेस एमआई मुकाबले के लिए काफी एक्साइटेड है। इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए आज हम आपके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा से जुड़े कुछ आंकड़े लेकर आए हैं। यह रिकॉर्ड है आरसीबी वर्सेस एमआई मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों का। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले तो रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं, मगर दोनों के बीच रनों का अंतर आपको हैरान कर देगा।
विराट कोहली वर्सेस रोहित शर्मा
विराट कोहली ने 2008 से मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 35 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 34 पारियों में उन्होंने 32.4 की औसत के साथ 972 रन बनाए हैं। कोहली RCB vs MI की जंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस दौरान उन्होंन 7 अर्धशतक जड़े हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 92 रनों का रहा है।
वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो 2011 से वह RCB vs MI राइवलरी का हिस्सा बने थे। उन्होंने खेले 27 मैचों की 26 पारियों में 28.17 की औसत के साथ 648 रन बनाए हैं। हिटमैन ने इस दौरान 4 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया। उनका हाईएस्ट स्कोर 94 रनों का है।
RCB vs MI राइवरली में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रनों का अंतर 324 रनों का है, जो हैरान कर देने वाला है।
RCB vs MI की पिछली जंग में क्या हुआ था
आईपीएल 2026 में आरसीबी और एमआई की यह दूसरी भिड़ंत है। पहली बार जब दोनों दिग्गज टीमों का आमना सामना हुआ था तो रनों की खूब बरसात हुई थी। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बोर्ड पर लगाए थे। फिल सॉल्ट ने 78, कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस स्कोर का पीचा करते हुए एमआई 222 रन बना पाई थी। मुंबई के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों पर 71 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
आज का RCB vs MI मैच रायपुर में खेला जाएगा। यह इस सीजन आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड है। आरसीबी वर्सेस एमआई मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन