IPL 2026 Playoffs Which team has what percentage chance GT is at the bottom with 72.52% SRH on Top IPL 2026 Playoffs में पहुंचने के किस टीम के कितने प्रतिशत चांसेस? GT 72.52% के साथ सबसे पीछे; नंबर-1 कौन?, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Playoffs में पहुंचने के किस टीम के कितने प्रतिशत चांसेस? GT 72.52% के साथ सबसे पीछे; नंबर-1 कौन?

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को रौंद जरूर पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाई है, मगर प्लेऑफ में पहुंचने के उनके चांसेस अभी भी SRH, PBKS, RCB और RR से कम है।

Sun, 10 May 2026 07:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Playoffs में पहुंचने के किस टीम के कितने प्रतिशत चांसेस? GT 72.52% के साथ सबसे पीछे; नंबर-1 कौन?

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से धूल चटाई। जीटी की यह आईपीएल इतिहास में रनों के मामले में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, वहीं उन्होंने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। बता दें, प्लेऑफ की रेस में फिलहाल 5 टीमें ही नजर आ रही है और इन 5 टीमों में गुजरात टाइटंस के नॉकाउट राउंड में पहुंचने के चांसेस सबसे कम है। जी हां, आईए समझते हैं क्यों?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे आशीष नेहरा ने मैदान के बाहर से वैभव सूर्यवंशी के साथ कर दिया खेला? VIDEO
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ चांसेस 72.52%

राजस्थान रॉयल्स पर तगड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ चांसेस में उछाल देखने को मिला है। जीटी ने अभी तक खेले 11 में से 7 मैच जीते हैं। उनके खाते में 14 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। TOI के अनुसार गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस 72.52% प्रतिशत है।

वहीं अन्य टीमों की बात करें तो जीटी के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यहां तक राजस्थान रॉयल्स से भी कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT की जीत से पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, RR समेत इन 2 टीमों पर टूटा गमों का पहाड़

89.59 प्रतिशत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे आगे हैं। हैदराबाद की टीम के टॉप-2 में पहुंचने के चांस भी 60.22 प्रतिशत है।

वहीं पंजाब के प्लेऑफ के चांसेस 84.81 प्रतिशत, राजस्थान के 80.31 और आरसीबी के 77.55 प्रतिशत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? यशस्वी…

सभी 10 टीमों के IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस

टीमप्लेऑफ में पहुंचने के चांसेसटॉप-2 के चांसेस
SRH89.59`60.22
PBKS84.8153.25
RR80.3144.07
RCB77.5541.98
GT72.5238.71
CSK38.8112.62
KKR5.230.06
MI1.500.01
LSG1.560.00
DC0.000.00
,

GT के चांसेस क्यों RR से कम?

ऐसा शायद दोनों टीमों के आगामी शेड्यूल की वजह से है। GT को अपने आखिरी तीन लीग मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना है, जबकि राजस्थान के बाकी मैच दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैं - ये सभी टीमें अभी टॉप सात से बाहर हैं और उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस काफी कम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।