CSK vs LSG Pitch Report: चेन्नई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें
CSK vs LSG Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आज का आईपीएल मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एलएसजी मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

CSK vs LSG Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 53वां मैच आज यानी रविवार, 10 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एलएसजी मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से लगभग-लगभग बाहर हो चुकी है, ऐसे में वह निडर होकर खेलेगी और उनकी नजरें दूसरी टीमों का समीकरण खराब करने पर होगी। एलएसजी का पहला शिकार सीएसके बन सकती है। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस एलएसजी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
CSK vs LSG पिच रिपोर्ट
चेन्नई में इस समय बारिश का साया है। बारिश की वजह से ही दोनों टीमों ने अपने प्रैक्टिस सेशन कैंसिल कर दिए थे और मैच के दिन भी हल्की बारिश का अनुमान है। लाल मिट्टी वाली पिच, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK को इस सीजन की पहली जीत दिलाई थी, रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इस्तेमाल की जाएगी। यह पिच काफी देर तक कवर्स के नीचे रही और इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 96
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 53 (55.21%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 43 (44.79%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (51.04%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (48.96%)
हाईएस्ट स्कोर- 246/5
लोएस्ट स्कोर- 70
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 210/5
एवरेज रन पर विकेट- 26.33
एवरेज रन पर ओवर- 8.12
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 165.02
CSK vs LSG हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स का आईपीएल में आमना सामना 6 बार हुआ है, जिसमें 3 बार लखनऊ ने तो 2 बार चेन्नई ने बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया। एलएसजी ने पिछले तीन मैच में दो बार सीएसके को धूल चटाई है। आज देखना होगा कि किसका पलड़ा भारी रहता है।
चेन्नई वेदर रिपोर्ट
आज के मैच के लिए चेन्नई में मौसम गर्म और ह्यूमिड रहने की उम्मीद है, टेम्परेचर 33°C से 38°C के आसपास रहेगा। जबकि असली टेम्परेचर 30s के बीच में रहेगा, ह्यूमिडिटी लेवल लगभग 65%–73% होने की वजह से "रियल फील" 42°C तक हो सकता है। दोपहर में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, जिससे 3:30 से शुरू होने वाले मैच के लिए सीधी धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दोपहर के मैच के लिए, शाम के मैचों की तुलना में ओस एक बड़ा फैक्टर होने की उम्मीद नहीं है।
CSK vs LSG स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, शिवम दुबे, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, ज़कारी फाउलकेस, प्रशांत वीर
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नोर्त्जे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन