RCB beat CSK by 43 runs Tim David and rajat Patidar rained sixes Bhuvi created history RCB ने CSK को 43 रनों से हराया, टिम डेविड-पाटीदार ने की छक्कों की बारिश, भुवी ने रचा इतिहास, Ipl Hindi News - Hindustan

RCB ने CSK को 43 रनों से हराया, टिम डेविड-पाटीदार ने की छक्कों की बारिश, भुवी ने रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से शिकस्त दी

Mon, 6 April 2026 12:20 AMVimlesh Kumar Bhurtiya बेंगलुरू, भाषा, रविवार
share
RCB ने CSK को 43 रनों से हराया, टिम डेविड-पाटीदार ने की छक्कों की बारिश, भुवी ने रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से शिकस्त दी।

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है जिसके कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पडिक्कल (29 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और डेविड (25 गेंद, तीन चौके, आठ छक्के) ने धमाकेदार हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए सीएसके के बेबस गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कप्तान पाटीदार की 19 गेंद की पारी में एक चौका और छह छक्के जड़े थे। सॉल्ट ने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के जमाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में CSK लगातार तीसरा मैच हारी, RCB ने 43 रनों से बुरी तरह रौंदा
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सीएसके का शीर्ष क्रम एक बार फिर हुआ फेल

जवाब में सीएसके की टीम शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी और सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। उसके लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान आज के मैच में आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने का कारनामा कर इतिहास रच दिया। वे चहल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट प्राप्त किए। सूयश शर्मा को एक विकेट मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

सीएसके की शुरूआत काफी खराब हुई जिसने पहले ही ओवर में कप्तान गायकवाड (07) का विकेट गंवा दिया जो डफी की गेंद पर बल्ला छुआकर स्लिप में पडीक्कल के हाथों लपके गए। इस तरह गायकवाड़ का टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी रहा। आयुष म्हात्रे (01) और संजू सैमसन अगले दो ओवर में पवेलियन पहुंच गए, अब स्कोर तीन विकेट पर 30 रन हो गया। सरफराज (25 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) ने जिम्मेदारी से खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन हो गया था। लेकिन अगली ही गेंद पर वह पंड्या का शिकार हुए जब विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उन्हें स्टंप आउट किया। शिवम दुबे क्रीज पर उतरे और आते ही छक्का जड़ दिया। इसी सातवें ओवर में पंड्या ने कार्तिक शर्मा (06) को फुल लेंथ गेंद पर आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। दुबे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उनके आउट होने के बाद उम्मीद ही टूट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश में धुल सकता है PBKS Vs KKR मैच, कोलकाता में मौसम साफ नहीं

आरसीबी बैटर्स ने मचाया कहर

इससे पहले रनों की बारिश की शुरुआत पडीक्कल ने की जिन्होंने दो अहम साझेदारियां निभाईं। उन्होंने दूसरी विकेट के लिए फिल सॉल्ट (46 रन) के साथ 37 गेंद में 56 रन (37 गेंद) की और तीसरी विकेट के लिए कप्तान पाटीदार के साथ 21 गेंद में 58 रन की भागीदारी की। चिन्नास्वामी की पिच पर थोड़ी धीमी थी जिस पर बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी के लिए ये साझेदारियां बहुत अहम रहीं। दूसरे विकेट की साझेदारी के दौरान सॉल्ट ज्यादा हावी रहे और इस भागीदारी से टीम को विराट कोहली (28 रन) के जल्दी आउट होने के झटके से उबरने में मदद की। कोहली जब सात रन के स्कोर पर थे तब शिवम दुबे ने खलील अहमद की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था।

सॉल्ट की तेज पारी से घरेलू टीम को पावरप्ले में एक विकेट पर 51 रन तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन सॉल्ट ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए, उन्होंने दुबे की गेंद पर डीप में अहमद को एक आसान सा कैच थमा दिया। पडीक्कल इस समय तक 18 रन पर थे, उन्होंने दुबे की गेंद पर दो छक्के और एक चौका जड़ा। इसके साथ ही आरसीबी का रन रेट इस पारी में पहली बार 10 रन प्रति ओवर के आंकड़े को पार कर गया। उन्होंने मैट हेनरी की गेंद पर एक रन लेकर इस सत्र में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। लेकिन फिर वह जेमी ओवरटन की गेंद पर 'रिवर्स स्कूप' खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। लेकिन तब तक आरसीबी ने 11 से 15 ओवरों के बीच 62 रन बना लिए थे। पाटीदार ने डेविड के साथ मिलकर नींव को और मजबूत किया।

आरसीबी का स्कोर 15 ओवरों के बाद तीन विकेट पर 153 रन था। इसके बाद टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 97 रन और जोड़े। इसके साथ उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की आखिरी ओवरों में की गई कुछ खराब गेंदबाजी का भी फायदा उठाया। पाटीदार और डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 99 रन की अटूट साझेदारी की। गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के हर कोने में उड़ती रही। पाटीदार ने खलील अहमद की जमकर धुनाई की। पाटीदार ने उनके चौथे और आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ दिया। डेविड ने 17वें ओवर में नूर अहमद को तीन छक्के जड़कर रनों की इस बौछार में अपना योगदान दिया। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 19वें ओवर में ओवरटन पर चार छक्के जड़े जिनमें से तीन लगातार लगे थे।

इस तरह एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने सीएसके की गेंदबाजी की कमजोरियां एक बार फिर उजागर हो गईं।

इस धमाकेदार जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में दो जीत और बेहतर रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। ऑरेंज कैप में अभी भी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का कब्जा है। पर्पल कैप में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह अब भी रवि बिश्नोई के सिर पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।