Rain casts a shadow over the match between Punjab Kings and Kolkata Knight Riders ipl 2026 बारिश में धुल सकता है PBKS Vs KKR मैच, कोलकाता में मौसम साफ नहीं, Ipl Hindi News - Hindustan

बारिश में धुल सकता है PBKS Vs KKR मैच, कोलकाता में मौसम साफ नहीं

मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में मौसम की मार भी चुनौती बन सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार मैच के दौरान बारिश की काफी संभावना है।

Sun, 5 April 2026 09:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya कोलकाता, भाषा, 5 अप्रैल
share
बारिश में धुल सकता है PBKS Vs KKR मैच, कोलकाता में मौसम साफ नहीं

कोलकाता, पांच अप्रैल (भाषा) मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में मौसम की मार भी चुनौती बन सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार मैच के दौरान बारिश की काफी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में सबसे अधिक 30+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर, कोहली का जलवा

मैच रद्द होने या ओवर कम होने की आशंका

बारिश के कारण मुकाबला बाधित या रद्द होने या कम ओवरों में होने की आशंका है। केकेआर का अगला घरेलू मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बृहस्पतिवार को है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पिछले सत्र में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का घरेलू मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। तब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे। केकेआर का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के सात रन था, तब बारिश ने खेल बाधित कर दिया और दोनों टीमों को अंक साझा करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने जब से की ओपनिंग, तब से चमक गई RR की किस्मत

रविवार को कोलकाता में बादल छाए रहे

आईएमडी के अनुसार, ''(रविवार) सुबह से लगातार बादल छाए हुए हैं और राज्य में रविवार से बृहस्पतिवार तक बारिश और तूफान के दौर चल सकते हैं जिनमें ओले और बिजली गिरने की संभावना है। बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय प्रभाव मंगलवार और बुधवार को चरम पर पहुंचने की संभावना है।'' रविवार को बारिश के कारण दोनों टीमों को अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। ईडन गार्डन्स का आउटफील्ड ढक दिया गया और मैदान में कई जगह पानी जमा हुआ दिखाई दिया।

पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ समय रात 10 बजकर 46 मिनट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC Vs MI: आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव बने MI के कप्तान, जानिए प्लेइंग XI

पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर केकेआर

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत इस साल अच्छी नहीं रही है। उन्हें पहले तो इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद टीम ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ फिर से हार गई। इन दो हारों के साथ केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है। उनसे नीचे सिर्फ एक टीम है जिसका नाम सीएसके है। इस सीजन अभी तक खेले गए 10 मुकाबलों में ऑरेंज कैप समीर रिजवी के पास है। दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं, जबकि पर्पल कैप में रवि बिश्नोई के नाम है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।