rcb vs csk Bhuvneshwar Kumar created history became second bowler to take 200 wickets in IPL भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने, Ipl Hindi News - Hindustan

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 विकेट लेते ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ युजवेंद्र चहल ने किया है।

Sun, 5 April 2026 10:45 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 विकेट लेते ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ युजवेंद्र चहल ने किया है। भुवनेश्वर कुमार अब इस सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पारी के दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सीएसके के इस युवा बल्लेबाज को कप्तान रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश में धुल सकता है PBKS Vs KKR मैच, कोलकाता में मौसम साफ नहीं

इसी के साथ भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपना 200वां विकेट लिया और ऐसा करने वाले वह दूसरे गेंदबाज बन गए। ऑफ स्टंप के बाहर हार्ड लेंथ की गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाज पर चढ़ी और म्हात्रे पुल शॉट खेलने की स्थिति में नहीं थे। बुरी तरह से जकड़े हुए म्हात्रे ने बल्ले के ऊपरी हिस्से पर गेंद मारी और मिड-ऑफ की तरफ उछाल दी, जहां पाटीदार ने आसानी से कैच पकड़ लिया। वे तीन गेंदों में सिर्फ एक रन बना सके।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में सबसे अधिक 30+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर, कोहली का जलवा

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद चहल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक चार टीमों से खेलते हुए 2013 से लेकर अब तक कुल 174 पारियों में 224 विकेट लिए हैं। वे लंबे समय तक आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे, लेकिन उनके इस क्लब में अब भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हो गए हैं। भुवी ने अपने आईपीएल करियर में कुल तीन टीमों से खेलते हुए 2011 से लेकर अब तक 192 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें 200 विकेट लिए हैं। 19 रन देकर पांच विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल - 174 पारियों में 224 विकेट

भुवनेश्वर कुमार- 192 पारियों में 200 विकेट

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है, जिसका पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 6 विकेट खो दिए हैं। सीएसके की ओर से सरफराज खान ने 24 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि संजू एक बार फिर फेल हुए। आरसीबी की ओर से सभी बल्लेबाजों ने सीएसके की जमकर पिटाई की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।