Ravichandran Ashwin surprised by RCBs explosive batting against csk in ipl 2026 अभी 320 की स्ट्राइक रेट वाला तो आया ही नहीं, RCB की ताबड़तोड़ बैटिंग से हैरान हुआ CSK का पूर्व गेंदबाज, Ipl Hindi News - Hindustan

अभी 320 की स्ट्राइक रेट वाला तो आया ही नहीं, RCB की ताबड़तोड़ बैटिंग से हैरान हुआ CSK का पूर्व गेंदबाज

रविवार, 5 अप्रैल को आरसीबी द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम पर हैरानी जताई है। पूर्व सीएसके क्रिकेटर को भरोसा ही नहीं हुआ कि कोई टीम ऊपर से लेकर नीचे तक इस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकती है।

Mon, 6 April 2026 10:07 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अभी 320 की स्ट्राइक रेट वाला तो आया ही नहीं, RCB की ताबड़तोड़ बैटिंग से हैरान हुआ CSK का पूर्व गेंदबाज

रविवार, 5 अप्रैल को आरसीबी द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम पर हैरानी जताई है। पूर्व सीएसके क्रिकेटर को भरोसा ही नहीं हुआ कि कोई टीम ऊपर से लेकर नीचे तक इस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकती है। उन्होंने बीते मैच में जिन बल्लेबाजों ने रन बनाए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उनकी तो तारीफ की ही साथ ही साथ 320 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले रोमारियो शेफर्ड का जिक्र करना भी नहीं भूले। अश्विन ने कहा कि अभी 320 की स्ट्राइट रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाला बैटर तो मैदान पर आया ही नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में CSK को सबसे ज्यादा बार लगातार किस टीम ने हराया है? RCB भी लिस्ट में

अश्विन ने बताया कैसे क्रमश: बढ़ता है RCB का स्ट्राइक रेट

अपने यूट्यूब चैनल के स्पेशल शो ऐश की बात में पत्रकार विमल कुमार से चर्चा के दौरान अश्विन ने आरसीबी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। अश्विन से पूछा गया कि आप इस बल्लेबाजी क्रम को जिसका स्ट्राइक रेट ऊपर से नीचे तक बढ़ता ही जा रहा है कैसे देखते हैं। इसके जवाब में अश्विन ने तारीफ करते हुए हैरानी भरे लहजे में कहा, "स्ट्राइक रेट देखिए, एक बल्लेबाज पहले खेल रहा है 153, उसके बाद वाला 155, उसके बाद 172, उसके बाद 250 और एक और 270।" उन्होंने आरसीबी (RCB) के बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की गहराई पर आश्चर्य जताते हुए आगे कहा कि अभी एक ऐसा खिलाड़ी आना बाकी था जिसका स्ट्राइक रेट 320 का है। जितेश शर्मा भी बल्लेबाजी क्रम में मौजूद था। अश्विन ने रोमारियो शेफर्ड का खास जिक्र करते हुए कहा,"स्ट्राइक रेट में अभी एक ऐसा खिलाड़ी आना बाकी है जिसका स्ट्राइक रेट 320 है, रोमारियो शेफर्ड, वह तो अभी बल्लेबाजी के लिए आया ही नहीं, अंदर ही बैठा है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण और नरेन के बिना 2020 के बाद अपना पहला मैच खेल रही KKR, खत्म किया 6 साल का..

पाटीदार ने स्पिन खेलने के रवैये में बदलाव किया

अश्विन ने रजत पाटीदार के शानदार प्रदर्शन पर भी बात की और कहा कि जब से रजत पाटीदार आरसीबी की टीम का हिस्सा बने हैं तब से उन्होंने मिडिल ऑर्डर में स्पिन गेंदबाजों के खेलने के आरसीबी के नजरिए को ही बदल दिया है। अश्विन ने कहा कि "रजत पाटीदार का 250 का स्ट्राइक रेट। रजत पाटीदार के आने से पहले आरसीबी का मिडिल ऑर्डर स्पिन को खेल ही नहीं पा रहा था, लेकिन वह आया और उसने मैच बदल दिया।" आरसीबी की टीम के दबदबे पर अश्विन ने कहा "ईमानदारी से कहूं तो यह एक ऐसा मुकाबला था जिसमें आरसीबी ने पूरी तरह से दबदबा डोमिनेंट किया।" अश्विन ने यह भी उल्लेख किया कि आरसीबी ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और उनकी बल्लेबाजी एक बुलेट ट्रेन की तरह लग रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन KKR की प्लेइंग XI से बाहर, PBKS की क्या है टीम?

ऐसा रहा रविवार के दिन RCB Vs CSK मैच का हाल

बता दें कि रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। देवदत्त पडिकल ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था। आउट होने से पहले फिल साल्ट ने 46 और कोहली ने 28 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 8 छक्के लगाए। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने यह मुकाबला 43 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बनाई। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप समीर रिजवी के पास है, जबकि पर्पल कैप रवि बिश्नोई के सिर पर मौजूद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।