kkr vs pbks ipl 2026 KKR play their first match since 2020 without Varun or Narine ending a 6 year streak वरुण और नरेन के बिना 2020 के बाद अपना पहला मैच खेल रही KKR, 6 साल का सिलसिला खत्म, Ipl Hindi News - Hindustan

वरुण और नरेन के बिना 2020 के बाद अपना पहला मैच खेल रही KKR, 6 साल का सिलसिला खत्म

2020 के बाद यह पहली बार हुआ है जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वरुण चक्रवर्ती या सुनील नरेन के बिना खेली है। पिछले 6 सालों से इन दोनों में से कोई एक लगातार केकेआर की प्लेइंग XI का हिस्सा रहा है।

Mon, 6 April 2026 08:23 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वरुण और नरेन के बिना 2020 के बाद अपना पहला मैच खेल रही KKR, 6 साल का सिलसिला खत्म

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में केकेआर के कप्तान ने दो बड़े निर्णय लिए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के दो अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है। कप्तान रहाणे ने टॉस के वक्त बताया कि हमने आज के मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को जगह दी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोटिंल हैं और सुनील नरेन को बुखार आ गया है, इस वजह से इनमें से कोई भी गेंदबाज मैदान पर नजर नहीं आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन KKR की प्लेइंग XI से बाहर, PBKS की क्या है टीम?

6 साल पुराना सिलसिला हुआ खत्म

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बड़े बदलाव के साथ 6 साल से चले आ रहे सिलसिले को तोड़ दिया है। 2020 के बाद यह पहली बार हुआ है जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के बिना खेल रही है। पिछले 6 सालों से इन दोनों में से कोई एक लगातार केकेआर की प्लेइंग XI का हिस्सा रहा है। 6 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि इन दोनों में से कोई भी मैदान पर नजर नहीं आ रहा है। दोनों एक साथ टीम से बाहर हुए हैं। कोलकाता की टीम के कप्तान ने वरुण और नरेन को प्लेइंग XI से बाहर होने का कारण चोट और बुखार बताया है लेकिन पिछले कुछ महीनों से वरुण चक्रवर्ती की लगातार गिरती फॉर्म और सुनील नरेल के कम होते प्रभाव को देखते हुए कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि यह कप्तान रहाणे द्वारा लिया गया रणनीतिक फैसला भी हो सकता है। क्योंकि इन दोनों स्पिनर्स की जगह एक पावर हिटर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और एक विशेषज्ञ गेंदबाज को शामिल किया गया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, RCB के चार धुरंधर लिस्ट मे

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में केकेआर की टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स की टीम पिछले मुकाबले की अंतिम एकादश के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में CSK को सबसे ज्यादा बार लगातार किस टीम ने हराया है? RCB भी लिस्ट में

पंजाब किंग्स के पास टेबल टॉप करने का मौका

आज पंजाब किंग्स के पास पॉइंट्स टेबल को टॉप करने का मौका है। अगर पंजाब किंग्स यह मुकाबला जीत लेती है तो आईपीएल 2026 में यह टीम की हैट्रिक विन होगी और वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर होगी। फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दो मैचों में लगातार दो जीत और बेहतर रन रेट के साथ 4 अंक अर्जित किए हैं और टॉप पर बनी हुआ है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजय कुमार वैशाक के पास पर्पल कैप अपने नाम करने का मौका है। फिलहाल पर्पल कैप रवि बिश्नोई के सिर पर है, जबकि ऑरेंज कैप में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का कब्जा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।