Rajat Patidar became second Indian batsman to score three consecutive 50 plus scores against Mumbai Indians in the IPL MI की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते पाटीदार, 5 बार की चैंपियन के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने, Ipl Hindi News - Hindustan

MI की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते पाटीदार, 5 बार की चैंपियन के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

रजत पाटीदार मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार तीन पचास से अधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।  उनसे पहले यह कारनामा लोकेश राहुल ने किया था।

Mon, 13 April 2026 01:28 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
MI की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते पाटीदार, 5 बार की चैंपियन के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रजत पाटीदार ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वे 20 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाटीदार की इस पारी ने आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, जिसकी बाद गेंदबाजों ने जीत सुनिश्चित कर दी। आरसीबी के कप्तान ने आज के मुकाबले में 4 चौके और 5 छक्के जड़े और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को निरुत्तर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिछले 8 मैचों में MI पर कैसे हावी रही है RCB, आंकड़े देख कहेंगे हेकड़ी निकाल दी

MI के खिलाफ लगातार तीन बार 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बैटर बने

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पिटाई की है। बल्कि पिछले आंकड़े कहते हैं कि मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी यूनिट पाटीदार को काफी पसंद आती है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जो पिछली तीन पारियां खेली हैं, उनमें सभी में तूफानी अर्धशतक जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतक जड़े थे, लेकिन आज के मुकाबले में एक और फिफ्टी जड़कर उन्होंने इसकी संख्या को 3 पहुंचा दी है। पाटीदार अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार तीन बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, पाटीदार ने की वैभव की बराबरी

पाटीदार से पहले केएल राहुल ने किया था ये कारनामा

पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछली तीन पारियों 50, 64 और 53 रन बनाए हैं। आज के मैच में तो धुआंधार प्रदर्शन पाटीदार ने किया ही है। साल 2025 के आईपीएल सीजन में जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी की थी तब 32 गेंदों में 64 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इससे पहले जब उनका सामना मुंबई इंडियंस से हुआ था तब उन्होंने 50 रन बनाए थे। रजत पाटीदार से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में लगातार तीन बार 50 या उससे अधिक का स्कोर करने का कारनामा लोकेश राहुल ने किया था। उन्होंने पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ 94, नाबाद 71 और नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार तीन पारियों में 50 या 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर

केएल राहुल:

◾ 94

◾ 71*

◾ 100*

रजत पाटीदार:

◾ 50

◾ 64

◾ 53

आज के मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जोरदार पिटाई की और निर्धारित 20 ओवरों में 240 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही लेकिन रोहित शर्मा के रिटायर हर्ट होने के बाद कहानी एकदम से बदल गई। रोहित के बाहर जाने के बाद रिकल्टन आउट हो गए। उनके पीछे-पीछे तिलक वर्मा भी 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सूर्या-रोहित ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और अंत में रदरफोर्ड की 31 गेंदों में 71 रनों की पारी भी काम नहीं आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।