पिछले 8 मैचों में MI पर कैसे हावी रही है RCB, आंकड़े देख कहेंगे 5 बार की चैंपियन की हेकड़ी निकाल दी
पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू का दबदबा देखने को मिला है। आरसीबी की टीम में पांच बार की चैंपियन टीम को खुद पर हावी नहीं होने दिया है, बल्कि खुद हावी हुई है। पिछले आठ मुकाबलों में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 6 बार हराया है।

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जोरदार पिटाई की और निर्धारित 20 ओवरों में 240 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन रोहित शर्मा के रिटायर हर्ट होने के बाद कहानी एकदम से बदल गई। रोहित के बाहर जाने के बाद रिकल्टन आउट हो गए। उनके पीछे-पीछे तिलक वर्मा भी 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सूर्या-हार्दिक ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और अंत में रदरफोर्ड की 31 गेंदों में 71 रनों की पारी भी काम नहीं आई।
पिछले आठ मैचों में आरसीबी का रहा है दबदबा
पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू का दबदबा देखने को मिला है। आरसीबी की टीम ने पांच बार की चैंपियन टीम को खुद पर हावी नहीं होने दिया है, बल्कि खुद उन पर हावी हुई है। पिछले आठ मुकाबलों में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 6 बार हराया है। इन 8 मुकाबलों में मुंबई की टीम को सिर्फ 2 बार जीत नसीब हुई है। ये आंकड़े आरसीबी की बादशाहत की कहानी बयां करते हैं। आरसीबी ने भले ही एक बार ही आईपीएल का खिताब जीता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
पिछले साल भी वानखेड़े में दी थी शिकस्त
पिछले साल जब दोनों टीमों का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था तब भी आरसीबी ने रोहित शर्मा के स्टारडम वाली टीम को करारी शिकस्त दी थी। आरसीबी ने तब मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया था। उस मैच में भी कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी पारी खेली थी और 32 गेंदों में 64 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया था।
बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे वर्ल्ड कप विनिंग कप्तानों के रहते हुए मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी की संतुलित टीम से पिछले आठ में से सिर्फ दो मौको में जीत हासिल कर पाई है। बाकी के 6 मौकों पर आरसीबी ने उन्हें हराया है। साल 2020 के बाद मुंबई इंडियंस का डाउनफॉल शुरू हुआ है, जिसके बाद टीम ने बीते 5 सालों में एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने लीडरशिप में भी बदलाव किया और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया, तब भी अब तक कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।
पिछले 8 RCB-MI मुकाबलों के रिजल्ट
RCB जीत
RCB जीत
RCB जीत
RCB जीत
MI जीत
MI जीत
RCB जीत
RCB जीत
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन