मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और KKR की उम्मीदों पर फेरा पानी
Rajasthan Royals reached playoffs of ipl 2026 आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया है।

Rajasthan Royals reached playoffs of ipl 2026: आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। तीन टीमें पहले ही अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ मिली जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया है। अब पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 से एलिमिनेट हो चुकी हैं, जबकि चार टीम प्लेऑफ के लिए फिक्स हो चुकी हैं।
IPL 2026 के प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचीं?
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच नंबर 69 के बाद पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले, गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। इन तीनों टीमों के 18 अंक है, लेकिन रन रेट में कम अधिक होने के कारण पोजीशन का अंतर है। वहीं, अब राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में आठ जीत और छह हार के साथ 16 अंक अर्जित कर लिए हैं और उसका रन रेट भी पॉजिटिव में है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स ने चूर किया KKR और पंजाब किंग्स का सपना
पंजाब किंग्स के इस आईपीएल सीजन में कुल 15 अंक रह गए और वह एलिमिनेट हो चुकी है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 अंक हैं और उसका एक मैच खेला जा रहा है। हालांकि, वह भी अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकती है और वह भी एलिमिनेट हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल 12- 12 अंकों के साथ एलिमिनेट हो चुके हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल का एक मुकाबला अभी खोला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
RR VS MI मैच में ऐसा रहा पूरा हाल
रविवार दोपहर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस करो या मरो के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे और मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई इंडियंस की टीम इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 175 रन ही 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी। मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 60 रन की पारी खेली। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरैल ने 38, दसुन शनाका ने 29 और जोफ्रा आर्चर ने 32 रन बनाए। अंत में रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए। सभी बल्लेबाजों ने कुछ ना कुछ योगदान देते हुए टीम का स्कोर 205 रन पहुंचा दिया। अब राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन