Arshdeep Singh becomes first bowler in ipl history who concede 500 plus runs for three consecutive seasons IPL की रन बहाने वाली मशीन हैं अर्शदीप सिंह, लगातार तीन सालों में खाए इतने रन कि आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL की रन बहाने वाली मशीन हैं अर्शदीप सिंह, लगातार तीन सालों में खाए इतने रन कि आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

अर्शदीप सिंह ने कल पहले ही ओवर में 16 रन खर्च कर दिए और 10 रन खर्च करते ही वे आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल सीजन में 500 या उससे अधिक रन खर्च किए हैं। इससे पहले ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था।

Sun, 24 May 2026 05:12 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL की रन बहाने वाली मशीन हैं अर्शदीप सिंह, लगातार तीन सालों में खाए इतने रन कि आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शनिवार को खेले गए लखनऊ बनाम पंजाब किंग्स मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 52 रन खर्चे और इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 17.30 का रहा। अर्शदीप सिंह ने कल पहले ही ओवर में 16 रन खर्च कर दिए और 10 रन खर्च करते ही वे आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल सीजन में 500 या उससे अधिक रन खर्च किए हैं। इससे पहले ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था। अर्शदीप सिंह ने 2024, 2025 और 2026 के आईपीएल सीजन में लगातार 500 से अधिक रन खर्च किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची PBKS? 4 टीमें एलिमिनेटेड

2024 से लेकर 2026 तक लगातार तीन सीजन में 500+ रन खर्चे

साल 2024 में अर्शदीप सिंह ने 14 मैच खेले थे जिसमें 19 विकेट हासिल करते हुए 505 रन खर्च कर दिए थे। विकटों के लिहाज से उनका वह सीजन अच्छा रहा था, लेकिन रन काफी ज्यादा खर्च कर दिए थे। सिंह ने साल 2025 में आईपीएल में 17 मैच खेले जिसमें 21 विकेट हासिल किए, लेकिन फिर भी उनकी गेंदबाजी में बल्लेबाजों ने 518 रन बना लिए। साल 2026 भी अर्शदीप सिंह के लिए अच्छा नहीं रहा और उन्होंने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें 541 रन खर्च करते हुए सिर्फ 14 हासिलि किए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने LSG को 7 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने ठोकी सेंचुरी

2019 में अर्शदीप सिंह ने शुरू किया था अपना IPL करियर

बता दें की अर्शदीप सिंह ने अपना आईपीएल करियर साल 2019 में शुरू किया था, जिसमें उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले थे और 109 रन खर्च कर दिए थे। उन्होंने तीन विकेट मिले थे। इसके बाद साल 2020 में सिर्फ आठ मैच खेले थे, जिसमें 218 रन खर्च थे और 9 विकेट चटकाए थे। 2021 में उन्होंने 12 मैच खेले थे जिसमें 342 रन देते हुए 18 विकेट हासिल किए थे। 2022 में अर्शदीप सिंह ने 14 मैच खेले थे और यह सीजन इनका अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने 385 रन देते हुए 10 विकेट हासिल किए थे। साल 2023 फिर से अर्शदीप सिंह के लिए खराब रहा था, लेकिन संयोग से वे इस सीजन 500 का आंकड़ा नहीं पार कर पाए थे। उन्होंने साल 2023 में 14 मैच खेले थे, जिसमें 17 विकेट लेते हुए 493 रन खर्च कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10.9 सेकंड में पूरी की 100 मीटर की रेस

ऐसा है उनका अब तक का पूरा आईपीएल करियर

अर्शदीप सिंह के पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 96 मैच खेले हैं, जिसमें से 111 विकेट 9.19 की इकोनॉमी और 18.31 की स्ट्राइक रेट के साथ लिए हैं। उन्होंने आईपीएल में दो बार चार विकेट हॉल हासिल किया है और एक बार फाइफर भी लिया है। यानी अर्शदीप सिंह का ओवरऑल करियर बेहतर रहा है, लेकिन पिछले 3 सालों में लगातार उन्होंने रन लीक किए हैं जो किसी भी आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए चिंता का सबब हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।