164 runs in 65 balls including 15 sixes 9 fours Rwandas Hazma Khan made second highest score in T20I cricket 65 गेंदों में 164 रन, 15 गगनचुंबी छक्के, कई चौके, रवांडा के हजमा खान ने बनाया T-20I क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, Ipl Hindi News - Hindustan

65 गेंदों में 164 रन, 15 गगनचुंबी छक्के, कई चौके, रवांडा के हजमा खान ने बनाया T-20I क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

रवांडा के हमजा खान ने रविवार को गैबोरोन में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर में आइवरी कोस्ट के खिलाफ विस्फोटक और धमाकेदार नाबाद 164* रन बनाकर पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की महानतम पारियों में से एक का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस पारी के साथ कई कारनामे किए। देखिए- 

Sun, 24 May 2026 07:20 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
65 गेंदों में 164 रन, 15 गगनचुंबी छक्के, कई चौके, रवांडा के हजमा खान ने बनाया T-20I क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

रवांडा के हमजा खान ने रविवार को गैबोरोन में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर में आइवरी कोस्ट के खिलाफ विस्फोटक और धमाकेदार नाबाद 164* रन बनाकर पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की महानतम पारियों में से एक का प्रदर्शन किया। उन्होंने यह कारनामा केवल 65 गेंदों में किया, जिसमें चौके- छक्कों की झड़ी लगा दी। हजमा खान द्वारा 65 गेंदों में खेली गई 164 रनों की इस पारी में नौ चौके और 15 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 252.30 का रहा। उनके द्वारा लगाए गए 15 छक्के एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में संयुक्त रूप से चौथे सबसे अधिक छक्के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR Vs MI वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, फिर भी छक्कों के मामले में नंबर वन, टॉप-5

हासिल किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

अपनी इस दमदार पारी के साथ हजमा खान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के 162 रनों के दूसरे सर्वाधिक स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। वे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच से पीछे रह गए हैं। हमजा का 164 रन अब तक पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दर्ज किया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, जो केवल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक 172 रन के स्कोर से कम है। इस पारी ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए हजरतुल्लाह ज़ज़ई द्वारा बनाए गए 162* के पिछले दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। हजमा की इस शानदार पारी से रवांडा को अपने 20 ओवरों में 288/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार 3 IPL सीजन में 500+ रन खर्च करने वाले पहले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर तक हर तरफ लगाए शॉट्स

मैदान के चारों ओर सटीक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हमजा ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक आइवरी कोस्ट के गेंदबाजों पर हावी होकर रवांडा को पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सातवां सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में उतरे हमजा ने एक दिन पहले कैमरून के खिलाफ रवांडा की शुरुआती जीत में नाबाद 60 रन बनाए थे। जवाब में, आइवरी कोस्ट सिर्फ 17 रन पर ऑल आउट हो गई, जो सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे कम स्कोर है। रवांडा की 271 रनों की जीत अब पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची PBKS? 4 टीमें एलिमिनेटेड

एक पारी में सबसे अधिक रन (पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय)

1. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बनाम 172 ज़िम्बाब्वे 2018

2. हमजा खान (रवांडा) 164* बनाम आइवरी कोस्ट 2026

3. हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (अफगानिस्तान) 162* बनाम आयरलैंड 2019

4. मोहम्मद इहसान (स्पेन) 160 बनाम क्रोएशिया 2025

5. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 156 बनाम इंग्लैंड 2013

एक पारी में सबसे अधिक रन (पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय)

बल्लेबाज (टीम)रनविपक्षवर्ष
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)172ज़िम्बाब्वे2018
हमजा खान (रवांडा)164*आइवरी कोस्ट2026
हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (अफगानिस्तान)162*आयरलैंड 2019
मोहम्मद इहसान (स्पेन)160क्रोएशिया 2025
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)156इंगलैंड2013
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।