1/6आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुरी तरह फेल हुए। उन्होंने वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार रन बनाए। वे महेंद्र सिंह धोनी के शिष्य दीपक चाहर की गेंद पर पवेलियन लौटे। आज के मैच में सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 66.67 का रहा।

रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन इस तरह की डोमिनेंस दिखाई है कि उनके आसपास भी कोई नहीं है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 14 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 583 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 53 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 14 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 563 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 43 छक्के जड़े हैं। वे वैभव सूर्यवंशी से 10 छक्के पीछे हैं।

इस सूची में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयाल रिकल्ट तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 448 रन बनाए हैं और कुल 38 छक्के जड़े हैं।

13 मैचों की 13 पारियों में 563 रन बनाते हुए 36 छक्कों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनका आईपीएल 2026 का सीजन खत्म हो चुका है। उन्होंने आखिरी लीग मैच भी नहीं खेला था।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 14 मैचों की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 491 रन बनाए हैं और कुल 32 छक्के जड़े हैं। वे आईपीएल 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 12 पारियों में 393 रन बनाते हुए 32 छक्के जड़े हैं, वहीं प्रियांश आर्या ने 13 पारियों में 364 रन बनाते हुए 32 छक्के जड़े हैं।
