orange cap updated list of ipl 2026 after mi vs rr dc vs kkr match KL Rahul jumps Vaibhav Sooryavanshi slips virat kohli KL राहुल ने लगाई छलांग, वैभव सूर्यवंशी नीचे खिसके, देखिए ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-10 में कौन-कौन?, Ipl Hindi News - Hindustan

KL राहुल ने लगाई छलांग, वैभव सूर्यवंशी नीचे खिसके, देखिए ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-10 में कौन-कौन?

आईपीएल 2026 में रविवार के दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया, वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर पर 40 रनों से जीत दर्ज की। इन दोनों मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की अपडेटेड लिस्ट जानिए।

Mon, 25 May 2026 01:46 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
KL राहुल ने लगाई छलांग, वैभव सूर्यवंशी नीचे खिसके, देखिए ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-10 में कौन-कौन?

आईपीएल 2026 में रविवार के दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया, वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर पर 40 रनों से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आज के दिन नहीं चला और उन्होंने 6 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए। वहीं लोकेश राहुल ने दूसरे मैच में 30 गेंदों में 60 रन 5 चौके और चार छक्कों की मदद से 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इसके साथ ही केएल राहुल ने ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल किया है। देखिए इस सूची में टॉप टेन में कौन-कौन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग, भुवनेश्वर-रबाडा की टक्कर

साई सुदर्शन टॉप पर, राहुल ने लगाई छलांग, वैभव खिसके

सभी लीग मुकाबले खेले जाने के बाद अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में साई सुदर्शन 14 मैचों में 638 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं। वहीं, शुभमन गिल ने 13 पारियों में 616 रन बनाए हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं। हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की सूची में 14 मैचों की 14 पारियों में 606 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, लोकेश राहुल ने शानदार पारी से खुद को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 593 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल के लिए यह सीजन खत्म हो चुका है, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी इस सूची में 14 मैचों की 14 पारियों में 583 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। उन्हें केएल राहुल ने पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव ने बनाया कीर्तिमान, MI के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

टॉप-10 में विराट कोहली, ईशान किशन सहित ये बैटर

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज इशान किशन ऑरेंज कैप की सूची में छठवें स्थान पर हैं। उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 569 रन बनाए हैं। 563 रनों के साथ में मिचेल मार्श सूची में सातवें स्थान पर हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 14 पारियों में 563 रन बनाए हैं और वह आठवें स्थान पर हैं। विराट कोहली इस सूची में 14 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 563 रन बनाकर नवें स्थान पर हैं, वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 14 मैचों की 13 पारियों में कुल 510 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले 5 प्लेयर कौन-कौन? ये नहीं होता तो…

अब सिर्फ इन बल्लेबाजों के बीच है कॉम्पटीशन

बता दें कि आईपीएल के अब 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं यानी सभी लीग मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ तीन मैच और खेले जाने हैं उसके बाद फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में ऑरेंज कैप की रेस में वही बल्लेबाज आगे रहेगा जिनकी टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस तरह अब टक्कर साई सुदर्शन, शुभमन गिल, हेनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली के बीच ही रह गई है। इनमें से जो भी बल्लेबाज अगले मुकाबलों में रन बनाएगा उसके सिर पर ऑरेंज कैप हो सकती है।

सभी 70 लीग मैचों के बाद अपडेटेड ऑरेंज कैप की टेबल

बल्लेबाजमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
साई सुदर्शन141463849.08157.926229
शुभमन गिल131361647.38161.685730
हेनरिक क्लासेन141460650.50159.474630
केएल राहुल141459345.62174.415631
वैभव सूर्यवंशी141458341.64232.275053
ईशान किशन141456940.64178.375729
मिचेल मार्श131356343.31163.195136
अभिषेक शर्मा141456343.31206.235043
विराट कोहली141455750.64163.825921
प्रभसिमरन सिंह141351042.50168.875523
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।