ipl 2026 updated list purple cap after dc vs kkr mi vs rr match Jofra Archer makes a big jump Bhuvneshwar kumar Rabada पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग, भुवनेश्वर और रबाडा के बीच कड़ी टक्कर, देखिए टॉप-10 में कौन-कौन?, Ipl Hindi News - Hindustan

पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग, भुवनेश्वर और रबाडा के बीच कड़ी टक्कर, देखिए टॉप-10 में कौन-कौन?

आईपीएल 2026 में रविवार 24 मई को खेले गए दो मुकाबलों दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर और मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बाद पर्पल कैप की अपडेटेड लिस्ट में कौन-कौन से 10 गेंदबाज टॉप-10 में हैं, जानिए। जोफ्रा आर्चर ने लंबी छलांग लगाई है।

Mon, 25 May 2026 01:16 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग, भुवनेश्वर और रबाडा के बीच कड़ी टक्कर, देखिए टॉप-10 में कौन-कौन?

आईपीएल 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इन तीन विकेटों के साथ पर्पल कैप की रेस में उन्होंने जबरदस्त छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, पर्पल कैप की रेस में अभी भी भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं, जबकि कगिसो रबाडा उन्हें जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव ने बनाया कीर्तिमान, MI के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

पर्पल कैप के टॉप-5 प्रबल दावेदार

आईपीएल 2026 में 70 मैच खेले जाने के बाद पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार 14 मैच में 55 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 18.50 की औसत के साथ कुल 24 विकेट लिए हैं और टॉप पर बने हुए हैं। यानी पर्पल कैप अभी भी भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ही सजी हुई है। इस सूची में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कंगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने इस सीजन कुल 53.4 ओवर की गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 14 मैचों में 20.54 की औसत के साथ कुल 24 विकेट हासिल किए हैं। भुवनेश्वर कुमार से अधिक गेंदबाजी औसत के कारण वे इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने आज के मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए लंबी छलांग लगाई है और पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 14 मैच खेले हैं जिसमें 52 ओवर की गेंदबाजी की है और 21 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 21.71 का रहा है। यह तीनों ऐसे गेंदबाज हैं जिनको आगे प्लेऑफ के मुकाबले भी खेलने हैं और विकटों की संख्या बढ़ सकती है। यानी इन तीनों गेंदबाजों के बीच प्लेऑफ के दौरान पर्पल कैप की रेस तगड़ी रहने वाली है। पर्पल कैप की रेस में चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 25.24 की औसत के साथ कुल 21 विकेट चटकाए हैं। सूची में पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 21.95 की औसत से कुल 19 विकेट हासिल किए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले 5 प्लेयर कौन-कौन? ये नहीं होता तो…

टॉप-10 में ये गेंदबाज भी शामिल

छठवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा का नाम है, जिन्होंने 14 मैचों में 50.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 24.58 की औसत के साथ कुल 19 विकेट चटकाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी सातवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 51 ओवर की गेंदबाजी 14 मैचों में करते हुए कुल 18 विकेट 27.67 की औसत के साथ चटकाए हैं। गुजरात टाइटंस के ही गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14 मैचों में 51 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट चटकाए हैं और पर्पल कैप की रेस में 25.76 की एवरेज के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं। इस सूची में नौवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम है, जिन्होंने 14 मैचों में 52 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 16 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 28.69 पर रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज सुनील नरेन इस सूची में दसवें स्थान पर हैं। जिन्होंने 13 मैचों 51 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 15 विकेट 22.6 सोने की औसत से लिए हैं।

सभी 70 लीग मैचों के बाद अपडेटेड पर्पल कैप की टेबल

गेंदबाजमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरनचार विकेट हॉल
भुवनेश्वर कुमार1455.03302418.504441
कगिसो रबाडा1453.43222420.544930
जोफ्रा आर्चर1452.03122121.714560
अंशुल कंबोज1450.23022125.245300
राशिद खान1447.52871921.954171
ईशान मलिंगा1450.23021924.584671
कार्तिक त्यागी1451.03061827.674980
मोहम्मद सिराज1451.03061725.764380
प्रिंस यादव1452.03121628.694590
सुनील नरेन1351.03061522.603390
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: आउट करने के बाद उछल रहा था MI का गेंदबाज, फिर जडेजा ने ले लिए मजे, देखिए

अब सिर्फ प्लेऑफ में पहुंची टीमों के गेंदबाजों की ही टक्कर

रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अब आईपीएल 2026 के सभी लीग मैच खत्म हो गए हैं और अब आगे पर्पल कैप की रेस में वही गेंदबाज दावेदार हैं, जिनकी टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अब मुकाबला भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, ईशान मलिंगा, मोहम्मद सिराज के बीच ही रह गया है। इनमें से ही कोई पर्पल कैप जीतेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें पहुंची हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।