Not Virat Kohli Bhuvneshwar Kumar or Rasikh Salam Hazlewood Player of the Match who took one wicket RCB vs LSG IPL 2026 विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार या रासिख सलाम नहीं; एक विकेट लेने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार या रासिख सलाम नहीं; एक विकेट लेने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच

RCB vs LSG Player of the Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 29 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। लखनऊ ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को 147 रनों का टारगेट दिया था।

Thu, 16 April 2026 01:01 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार या रासिख सलाम नहीं; एक विकेट लेने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मैच खेला गया। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से विजयी परचम फहराया। आरसीबी ने बुधवार को 15.1 ओवर में आसानी से टारगेट चेज कर लिया। स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक सिक्स शामिल है। कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया।

एक विकेट लेने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच

इससे पहले, आरसीबी ने टॉस जीतकर एलएसजी को पहले बैटिंग के लिए उतारने का फैसला किया था, जिसे उसके गेंदबाजों ने सही साबित किया। युवा पेसर रासिख सलाम डार ने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार शिकार किए। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन दिए और तीन विकेट झटके। स्पिनर क्रुणाल पांड्या को दो सफलता मिली। हालांकि, कोहली, भुवनेश्वर या रासिख को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिला। यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने जीता। उन्होंने चार ओवर में 20 रन खर्च किए और एक अहम विकेट लिया। हेजलवुड ने निकोलस पूरन को सातवें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। पूरन सात गेंदों का सामना करने के बाद महज एक रन ही बना सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार, लखनऊ की टीम भी नहीं टिक सकी
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अवॉर्ड जीतने के बाद हेजलवुड ने क्या कहा?

हेजलवुड चोट से उबरने के बाद आईपीएल में खेल रहे हैं। वह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी के लिए नहीं खेले थे। हेजलवुड ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''पिछले कुछ महीनों में थोड़ा लंबा सफर रहा है। आज बहुत बेहतर महसूस हुआ और लय भी अच्छी रही।'' उन्होंने सही लेंथ पर गेंद डालने को लेकर कहा, ''आपको देखना होता है कि आप किसके खिलाफ खेल रहे हैं, दूसरे छोर पर कौन-से खिलाड़ी हैं और कंडीशन का भी रोल निभाती हैं। आज विकेट काफी स्लो था। इसलिए मुझे बस सही लेंथ पर बॉल डालनी थी। मुझे लगता है कि सभी बॉलर्स ने जबर्दस्त बॉलिंग की। मैं कुछ अलग तरह की गेंदें आजमाना चाहूंगा। लेकिन एक टेस्ट बॉलर के तौर पर अच्छी स्लोअर बॉल डालना काफी मुश्किल होता है और हमेशा उसपर काम करते रहना पड़ता है।''

जोश हेजलवुड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली के सिर ऑरेंज कैप, पाटीदार ने ईशान को धकेला; पर्पल कैप रेस प्रिंस की छलांग
ये भी पढ़ें:पॉइंट्स टेबल: LSG को रौंदकर RCB ने लगाई छलांग, राजस्थान से छीना नंबर-1 का ताज

कोहली का घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं

कोहली आरसीबी बनाम एलएसजी मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे थे। उनका घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं है। कोहली से जब मैच के बाद उनके घुटने की चोट के बारे में पूछा गया तो स्टार बल्लेबाज ने कहा, ''पिछले मैच से काफी बेहतर है लेकिन फिर भी शत प्रतिशत फिट नहीं हूं। पिछले मैच में घुटने में सूजन थी। यहां तक कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था। अपने जज्बे से खुश हूं। मुझे मैच खत्म करना चाहिए था।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।