IPL 2026 RCB vs LSG Royal Challengers Bengaluru Pace Dominance Powers 5 Wicket Victory Over Lucknow Super Giants kohli RCB का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार, लखनऊ की टीम भी नहीं टिक सकी, Cricket Hindi News - Hindustan

RCB का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार, लखनऊ की टीम भी नहीं टिक सकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। इस जीत से बेंगलुरु की टीम के पांच मैच में चार जीत से आठ अंक हैं।

Wed, 15 April 2026 11:15 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार, लखनऊ की टीम भी नहीं टिक सकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 29 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टूर्नामेंट में उनकी चौथी जीत है। सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े। सुपर जाइंट्स की ओर से प्रिंस यादव (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन जबकि आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को पांच मैच में तीसरी हार से नहीं बचा पाए।

कोहली फिफ्टी से चूके

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और दूसरे ही ओवर में प्रिंस यादव ने फिल सॉल्ट (सात) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। आठवें ओवर में आवेश खान ने पड़िक्कल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आरसीबी का तीसरा विकेट 11वें ओवर में विराट कोहली के रूप में गिरा। उन्हे भी आवेश खान ने आउट किया। विराट कोहली ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से होंगे बाहर, RCB के खिलाफ लगी थी चोट

जितेश शर्मा ने 12वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 रन बटोरे। अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का शिकार कर लखनऊ सुपर जायंट्स की मैच में वापसी करा दी। रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 27 रन बनाये। वहीं जितेश शर्मा ने नौ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (23) रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 15. ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बना कर मुकाबला पांच विकेट अपने नाम कर लिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकट) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 146 रन के स्कोर पर समेट दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक कर नहीं खेल सके।

पंत हुए चोटिल

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी 32 रन जोड़े। रसिख सलाम ने मारक्रम (12) को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गये। सातवें ओवर में हेजलवुड ने निकोलस पूरन (एक) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अब्दुल समद (शून्य) पर आउट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांबली पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; सचिन समेत पूर्व क्रिकेटर्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका दिया। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 40 रन बनाये। आयुष बदोनी ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। वहीं मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये। उन्हें रसिख सलाम ने बोल्ड आउट किया। आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 24 रन देकर चार विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार 27 रन देकर तीन विकेट लिये। क्रुणाल पंड्या दो विकेट लिये। जॉश हेजलवुड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।