IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List After RCB vs LSG Match 23 Virat Kohli Patidar Ishan Sooryavanshi Prince कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, पाटीदार ने ईशान-सूर्यवंशी को धकेला; पर्पल कैप रेस में प्रिंस की छलांग, Ipl Hindi News - Hindustan

कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, पाटीदार ने ईशान-सूर्यवंशी को धकेला; पर्पल कैप रेस में प्रिंस की छलांग

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आरसीबी के स्टार विराट कोहली ने हेनरिक क्लासेन से ऑरेंज कैप छीन ली है। कप्तान रजत पाटीदार लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्पल कैप की रेस में प्रिंस यादव ने छलांग लगाई।

Thu, 16 April 2026 12:21 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, पाटीदार ने ईशान-सूर्यवंशी को धकेला; पर्पल कैप रेस में प्रिंस की छलांग

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से धूल चटाई। यह मौजूदा सीजन का 23वां मैच था, जो बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में आयोजित हुआ। एलएसजी ने 147 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच गंवाकर हासिल किया। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक रन से फिफ्टी से चूक गए लेकिन उनके सिर ऑरेंज कैप सजी गई। उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठ स्थान चढ़कर शीर्ष पर पहुंचे। कोहली के खाते में पांच मैचों में 228 रन हैं।

कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासेन से ऑरेंज कैप छीनी है। क्लासेन ने पांच मैचों में 224 रन बटोरे हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार लिस्ट में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को धकेलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पाटीदार ने पांच मैचों में 222 रन जोड़ लिए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के हैं। एसआरएच के कप्तान ईशान चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। उनके पांच मैचों में 213 रन हैं। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने पांच मुकाबलों में 200 रन जोड़े हैं। वह पांचवें पायदान पर हैं। सूर्यवंशी एसआरएच के विरुद्ध पिछले मैच में शून्य पर पवेलियन लौटे थे। अभी तक सिर्फ पांच बल्लेबाज ही सीजन में 200 रनों का आंकड़ा छू सके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार, लखनऊ की टीम भी नहीं टिक सकी
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

प्लेयरमैचरनटीम
विराट कोहली5228रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
हेनरिक क्लासेन5224सनराइजर्स हैदराबाद
रजत पाटीदार5213रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ईशान किसन5213सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी5200राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन5185चेन्नई सुपर किंग्स
यशस्वी जायसवाल5184राजस्थान रॉयल्स
अंगकृष रघुवंशी5182कोलकाता नाइट राइडर्स
ध्रुव जुरेल5176राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर4176गुजरात टाइटंस
,

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पर्पल कैप की रेस में छलांग लगाई है। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 9 शिकार किए हैं। प्रिंस ने बुधवार को तीन ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। आरसीबी के अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 27 रन खर्च किए और तीन विकेट झटके। वह छठे स्थान पर हैं। उन्होंने पांच मैचों में सात विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पांड्या हैं। क्रुणाल ने मैच में दो विकेट अपने नाम किए। आरसीबी के युवा पेस रासिख सलाम डार 11वें स्थान पर हैं। उन्होंने एलएसजी के विरुद्ध 24 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। फिलहाल, पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के सिर सजी है। गुजरात टाइटंस (जीटी) के तेज गेंदबाद प्रसिद्ध ने चार मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पॉइंट्स टेबल: LSG को रौंदकर RCB ने लगाई छलांग, राजस्थान से छीना नंबर-1 का ताज

आईपीएल 2026 पर्पल कैप अपडेटेड लिस्ट-

प्लेयरमैचविकेटटीम
प्रसिद्ध कृष्णा410गुजरात टाइटंस
अंशुल कम्बोज510चेन्नई सुपर किंग्स
प्रिंस यादव59खनऊ सुपर जायंट्स
रवि बिश्नोई57राजस्थान रॉयल्स
जोफ्रा आर्चर56राजस्थान रॉयल्सल
भुवनेश्वर कुमार56रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
क्रुणाल पांड्या56रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जैकब डफी35रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वैभव अरोड़ा55कोलकात नाइट राइडर्स
राशिद खान4 गुजरात टाइटंस
रासिख सलाम डार55रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।