IPL 2026 Points Table after Match 23 RCB snatches No 1 Spot from Rajasthan Royals LSG Remains at seventh place IPL 2026 Points Table: लखनऊ को रौंदकर RCB ने लगाई छलांग, राजस्थान से छीना नंबर-1 का ताज, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: लखनऊ को रौंदकर RCB ने लगाई छलांग, राजस्थान से छीना नंबर-1 का ताज

IPL 2026 Points Table after RCB vs LSG Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) सातवें पर कायम है।

Wed, 15 April 2026 11:16 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 Points Table: लखनऊ को रौंदकर RCB ने लगाई छलांग, राजस्थान से छीना नंबर-1 का ताज

IPL 2026 Points Table after Match 23: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बुधवार को आईपीएल 2026 के 23वां मैच में भिड़ंत हुई। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच विकेट से जीत दर्ज की। रजत ब्रिगेड को 147 रनों का टारगेट मिला था, जो उसने 15.1 ओवर में चेज कर लिया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (34 गेंदों में 39) फिफ्टी से चूक गए। पाटीदार ने 27 और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 23 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने पहली बार घर पर एलएसजी के खिलाफ विजयी परचम फहराया। लखनऊ को रौंदकर आरसीबी ने 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RR) से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।

RCB ने दो स्थान की लगाई छलांग

आरसीबी दो स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष पर पहुंच गई है। बेंगलुरु ने पांच मैचों में से चार में जीत हासिल कर आठ अंक जुटाए हैं। राजस्थान (+0.889) के भी पांच मैचों में आठ अंक हैं लेकिन आरसीबी का नेट रनरेट (+1.503) उससे बेहतर है। आरआर अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम (चार अंक) सातवें स्थान पर बरकरार है। उसे पांच मैचों में तीसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) क्रमश: आठवें और नौवें नंबर पर हैं। सीएसके को अब तक दो और एमआई को एक जीत मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फिसड्डी है। केकेआर का पांच मैचों में एक अंक है। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।

IPL 2026 Updated Points Table

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5410+1.5038
2राजस्थान रॉयल्स5410+0.8898
3पंजाब किंग्स43110.7207
4सनराइजर्स हैदराबाद52300.5764
5दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
6गुजरात टाइटन्स4220-0.0294
7लखनऊ सुपर जायंट्स4220-0.8044
8चेन्नई सुपर किंग्स5230-0.8464
9मुंबई इंडियंस4130-0.7722
10कोलकाता नाइट राइडर्स5041-1.3831
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने आईपीएल में 21वीं बार ये कारनामा, LSG को ढेर करते ही CSK को पछाड़ा
ये भी पढ़ें:ऋषभ पंत को जोश हेजलवुड ने किया चोटिल, लखनऊ के कप्तान को छोड़ना पड़ा मैदान

कोहली ने की अर्धशतकीय साझेदारी

आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद एलएसजी को निर्धारित 20 ओवर में 146 रनों पर समेटा था। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में प्रिंस यादव ने फिल सॉल्ट (7) को आउट कर दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (10) ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। आठवें ओवर में आवेश खान ने पडिक्कल का शिकार किया। आरसीबी का तीसरा विकेट 11वें ओवर में कोहली के रूप में गिरा। उन्हें भी आवेश ने आउट किया। कोहली ने 34 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। जितेश ने 12वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 रन बटोरे। अगले ही ओवर में प्रिंस ने पाटीदार और जितेश का शिकार किया। पाटीदार ने 13 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 27 रन बनाए। जितेश ने नौ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते की मदद से 23 रन बटोरे। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।