सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को अगले साल रिलीज कर देगी मुंबई इंडियंस, रविचंद्रन अश्विन ने बताया
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस में अगले सीजन के लिए कुछ स्ट्रक्चरल परिवर्तन जरूर होंगे, लेकिन बड़े खिलाड़ियों को नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने एक खिलाड़ी को टीम की सबसे कमजोर कड़ी मानते हुए निकालने की बात जरूर कही है।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है। इस सीजन मुंबई की टीम ने पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर फिनिश किया है। पांच बार की विजेता टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब चारों तरफ प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस अगले साल कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। हालांकि, पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस में अगले सीजन के लिए कुछ स्ट्रक्चरल परिवर्तन जरूर होंगे, लेकिन बड़े खिलाड़ियों को नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने एक खिलाड़ी को टीम की सबसे कमजोर कड़ी मानते हुए निकालने की बात जरूर कही है उसके अलावा कुछ और बदलाव की आशंका नहीं जताई है।
सभी तो दमदार किसको बाहर करोगे?
अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में खेल पत्रकार विमल कुमार से चर्चा के दौरान अश्विन से पूछा गया कि क्या आप मुंबई इंडियंस में अगले सीजन कुछ बड़े बदलाव देख सकते हैं। इसके जवाब में अश्विन ने कहा "आपने मुंबई इंडियंस के बदलाव पर बात की मैं वहां पर जाना चाहूंगा। यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। कहां से शुरू करोगे आप, आपकी टीम में रोहित शर्मा हैं, आपकी टीम में सूर्यकुमार यादव हैं, तिलक वर्मा हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर आए हैं। जसप्रीत बुमराह हैं। आपकी टीम में हार्दिक पांड्या हैं, जिसे हम कह सकते हैं कि व्हाइट बॉल के मौजूदा समय के नंबर वन ऑलराउंडर हैं। विल जैक्स ने अच्छा खेला है, रायन रिकल्टन का टूर्नामेंट अच्छा गया है। नमनधीर ने एक दो मैच में अच्छी पारी खेली। गजनफर ने भी ठीक- ठाक प्रदर्शन किया है।"
इस खिलाड़ी को बाहर कर सकती है मुंबई इंडियंस
अश्विन ने कहा " मुझे लगता है ये लोग ट्रेंट बोल्ट को छोड़ेंगे थोड़ा पर्स को मजबूत करेंगे। इसके लिए मैं बहुत श्योर हूं। इसके अलावा क्या चेंज करेंगे यार। क्योंकि आपके पास एक पैडेगरी वाले प्लेयर हैं और अगर वो खेलना चाहते हैं तो फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें रिलीज करना या निकालना बिल्कुल भी आसान निर्णय नहीं होने वाला है।" उन्होंने बहुत से उदाहरणों जिसमें महेला जयवर्धने, मार्क वाउचर आदि शामिस थे देते हुए कहा "और मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जो अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को लगातार बैक करती है। यह टीम एक परिवार की तरह रहती है। हमेशा अपने साथ वालों को साथ रखने पर भरोसा करती है।"
कुछ निर्णयों में सोशल मीडिया का भी असर दिखने की संभावना
अश्विन ने हालांकि, एक और संभावना जताते हुए कहा "मुझे सोशल मीडिया के रिएक्शन का नहीं पता कि उसके आधार पर क्या निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि, यह बात है कि फ्रेंचाइजी के लिए अपने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस लेगेसी वाली टीम हैं। साथ में बहुत सारे प्लेयर्स को रखे थे, बहुत सारे कोचिंग स्टाफ को रखा है। लोगों को स्टैबिलिटी दी है। मैं नहीं सोचता कि ये फ्रेंचाइजी सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं के आधार पर खिलाड़ियों पर कोई निर्णय लेने का काम करेंगीं।" अश्विन ने कहा "मुंबई इंडियंस में थोड़े बहुत स्ट्रक्चरल चेंजेंस होंगे इसके अलावा मुझे नहीं लगता कुछ ज्यादा परिवर्तन होंगे।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन