1/8रविवार दोपहर को खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उनके नाम के आगे एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक यानी शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। खास बात यह है कि इस सूची में क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली का नाम टॉप-5 में नहीं है। आगे देखिए पूरी लिस्ट।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड अब तक ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। अभी भी यह रिकॉर्ड चूकिं उन्होंने पहले हासिल किया है इसलिए उनके ही नाम है। वे आईपीएल के इतिहास में 1-1 या चार-पांच नहीं बल्कि पूरे 19 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

आपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा का नाम दूसरे स्थान पर है। वैसे तो रोहित शर्मा भी मैक्सवेल के बराबर ही डक पर आउट हुए हैं, लेकिन चूंकि रोहित शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड बाद में दर्ज हुआ है इसलिए टेक्निकली वे दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में 19 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक का नाम है, जो 18 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

सुनील नरेन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वे भी 18 बार आईपीएल हिस्ट्री में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

16 बार शून्य पर आउट होने के साथ पीयूष चावला इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

वहीं, राशिद खान भी 16 बार ही आईपीएल के इतिहास में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। पीयूष चावला के बाद रिकॉर्ड दर्ज होने के कारण वे सूची में छठवें स्थान पर हैं।
