Mohsin Khan is the only Bowler who Bowled a maiden over to Vaibhav Sooryawanshi in the IPL history कौन है वो एकमात्र गेंदबाज जिसने IPL में वैभव सूर्यवंशी को डाला मेडन ओवर? क्या आप जानते हैं नाम?, Ipl Hindi News - Hindustan

कौन है वो एकमात्र गेंदबाज जिसने IPL में वैभव सूर्यवंशी को डाला मेडन ओवर? क्या आप जानते हैं नाम?

वैभव सूर्यवंशी वैसे तो चौके-छक्के पहली गेंद से लगाने के लिए फेमस हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक ओवर में एक भी रन नहीं बना सके थे और अपना विकेट भी उन्होंने गंवा दिया था।

Sun, 10 May 2026 01:31 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन है वो एकमात्र गेंदबाज जिसने IPL में वैभव सूर्यवंशी को डाला मेडन ओवर? क्या आप जानते हैं नाम?

जो बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़ देता है, वह बल्लेबाज एक ओवर बिना रन बनाए निकाल देता है और आउट भी हो जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की, जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं, लेकिन आईपीएल में एक ओवर मेडन भी खेल चुके हैं। यहां तक कि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट भी गंवा चुके हैं। इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर जानते भी हैं तो गेंदबाज के नाम उनको नहीं पता होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में 2025 के मध्य से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ एक ही ओवर मेडन खेला है। यह मेडन ओवर इसी साल के सीजन में आया था, जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल रहे थे। ये मेडन ओवर वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मोहसिन खान ने फेंका था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: चेन्नई और लखनऊ के बीच भिड़ंत, आज प्लेऑफ्स की रेस हो जाएगी दिलचस्प

मोहसिन खान ने एलएसजी के लिए उस मैच में चौथा ओवर किया था, जो उनका उस मैच में पहला ओवर था। पहली गेंद से ही उनके सामने वैभव सूर्यवंशी थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी उनके इस ओवर में एक भी रन नहीं ले सके थे। उन्होंने आखिरी गेंद पर कोशिश की, लेकिन वह कैच आउट हो गए। इस तरह मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मेडन ओवर फेंका, जो असल में विकेट मेडन ओवर रहा, क्योंकि आखिरी गेंद पर वैभव का ही विकेट गिरा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप की रेस में आज छलांग लगाएंगे विराट कोहली, संजू सैमसन और ये खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बना दिए हैं। उनका औसत अब तक इस सीजन 40 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 236.56 का। 38 चौके और 40 छक्के वे अब तक इस सीजन जड़ चुके हैं। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि उनसे कोई ओवर मेडन कैसे जा सकता है? हालांकि, ऐसा हुआ है। वे ऑरेज कैप की रेस में भी हैं और टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या संजू सैमसन ने की थी CSK का कप्तान बनने की डिमांड? ओपनर ने खुद ही दिया जवाब

बाएं हाथ के इस ओपनर ने खौफ बनाया हुआ है। कई दिग्गज गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने चौके या फिर छक्के से शुरुआत की है। इनमें जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकर, भुवनेश्वर कुमार समेत कई तेज गेंदबाज या स्पिनर हैं, जिनके खिलाफ वैभव ने पहली गेंद पर ही बाउंड्री बटोरी है। वे दो शतक आईपीएल में जड़ चुके हैं और दोनों 40 से कम गेंदों में उन्होंने बनाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।