CSK vs LSG Match Scorecard: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया है। इस मैच में उर्विल पटेल ने तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 13 गेंदों में यह कमाल कर जायसवाल की बराबरी की।
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाए और 204 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के बिना चले 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आज के मैच में उर्विल पटेल ने इतिहास लिखा। यह मैच याद रखा जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया।
CSK- 208/5 (19.2 ओवर)
Lucknow LIVE Score 203/8 (20 ओवर)
CSK vs LSG IPL Match LIVE Scorecard
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव
10 May 2026, 07:45:08 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: सीएसके ने लखनऊ को हराया
CSK vs LSG Match Scorecard: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया है। इस मैच में उर्विल पटेल ने तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 13 गेंदों में यह कमाल कर जायसवाल की बराबरी की।
10 May 2026, 07:29:02 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: 13 गेंदों में 22 रनों की जरूरत
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए अब 13 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है।
10 May 2026, 07:14:34 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: ब्रेविस भी लौटे पवेलियन
डेवाल्ड ब्रेविस को दिग्वेश राठी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। लखनऊ को इस तरह चौथी सफलता मिली। हालांकि, अभी भी सीएसके के पास बल्लेबाजी है। 24 गेंदों में 35 रन बनाने हैं। 12 गेंदों में 10 रन ब्रेविस ने बनाए।
10 May 2026, 06:59:22 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: कप्तान लौटे पवेलियन
शाहबाज अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका दिया और कप्तान रुतराज गायकवाड़ को चलता किया। सीएसके के कप्तान ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए। 3 चौके और 2 छक्के अपनी इस पारी में गायकवाड़ ने जड़े।
10 May 2026, 06:42:37 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: उर्विल पटेल हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के नंबर 3 बल्लेबाज उर्विल पटेल ने कमाल की पारी खेली। 23 गेंदों में 65 रन उन्होंने ठोके। 2 चौके और 8 छक्के अपनी पारी में जड़े। महज 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था, जो इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक था। वे शहबाज अहमद की गेंद पर आवेश खान के हाथों कैच आउट हुए।
10 May 2026, 06:30:19 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: उर्विल पटेल ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी
आईपीएल के इतिहास में उर्विल पटेल अब सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फव 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले यसश्वी जायसवाल ने इतनी ही गेंदों में आईपीएल में फिफ्टी जड़ी थी। उर्विल युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
10 May 2026, 06:19:16 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: उर्विल पटेल का तूफान
पावरप्ले में उर्विल पटेल का तांडव देखने को मिला है। वे 9 गेदों में 42 रन पर खेल रहे है। सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी से बस कुछ ही कदम दूर। सीएसके का स्कोर 97 रन 6 ओवर में।
10 May 2026, 06:04:55 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: सीएसके ने खोया संजू का विकेट
लखनऊ के 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज शुरुआत की है। येलो आर्मी के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अभी-अभी पहला विकेट गिर चुका है। संजू सैमसन 14 गेंदों में 28 रन बनाकर दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर चौथे ओवर में 45 रन एक विकेट के नुकसान पर है। गायकवाड़ का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।
10 May 2026, 05:33:15 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ ने बनाए 203 रन
पावरप्ले में 90 से ज्यादा रन बनाने वाले टीम 20 ओवर में 203 रन ही बना सकी। जोश इंग्लिस ने 85 रन बनाए, जबकि जैमी ओवरटन ने 3 विकेट निकाले, जबकि दो विकेट अंशुल कंबोज को मिले।
10 May 2026, 05:27:13 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: हिम्मत सिंह क्लीन बोल्ड, शमी रन आउट
आखिरी ओवर में अंशुल कंबोज ने हिम्मत सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। 12 गेंदों में 17 रन एक चौके और एक छक्के की मदद से हिम्मत ने बनाए। इस तरह सातवां विकेट एलएसजी का गिरा। अगली गेंद पर मोहम्मद शमी रन आउट हो गए।
10 May 2026, 05:21:16 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: आखिरी दो ओवर का खेल बाकी
लखनऊ की पारी के आखिरी दो ओवर का खेल बाकी है। स्कोर 177 है। आखिरी के दो ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन हिम्मत सिंह और शाहबाज अहमद बनाना चाहेंगे।
10 May 2026, 04:58:18 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: अक्षत लौटे पवेलियन
जैमी ओवरटन ने अपना तीसरा शिकार अक्षत रघवुंशी के रूप में किय। अक्षत 18 गेंदों में 18 रन बनाकर उर्विल पटेल के हाथों कैच आउट हुए। एक चौका ही वे अपनी पारी में लगा सके।
10 May 2026, 04:51:26 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 140 के पार
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 14 ओवर के बाद 140 के पार है। यहां से टीम कितने रन बनाएगी। यह देखने वाली बात होगी। लगातार कुछ विकेट गिरे हैं, जिससे टीम के 200 तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
10 May 2026, 04:43:41 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: मार्करम हुए रन आउट
डेवाल्ड ब्रेविस ने एडेन मार्करम को रन आउट के रूप में पवेलियन भेजा। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए थे।
10 May 2026, 04:30:00 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ के कप्तान पंत हुए बोल्ड
जैमी ओवरटन ने अपने दूसरे ओवर में जोश इंग्लिस के बाद ऋषभ पंत को भी चलता किया। पंत 12 गेंदों में 15 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
10 May 2026, 04:27:59 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका
जोश इंग्लिस को जैमी ओवरटन ने फंसाया। संजू सैमसन ने जोश इंग्लिस का कैच पकड़ा। 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 33 गेंदों में 85 रनों की पारी इंग्लिस ने खेली। क्रीज पर एडेन मारक्रम बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
10 May 2026, 04:22:05 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 100 के पार
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 8 ओवर में 100 के पार पहुंच गया। हालांकि, पावरप्ले के बाद 2 ओवर में सिर्फ 11 ही रन बने हैं, जो एलएसजी के लिए चिंता का विषय भी है।
10 May 2026, 04:13:54 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: चेन्नई को मिली दूसरी सफलता
नूर अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरी सफलता दिलाई। 3 गेंदों में निकोलस पूरन एक ही रन बना सके। उनका कैच सरफराज खान ने लिया, जो सब्सटीट्यूट फील्डर हैं।
10 May 2026, 04:07:26 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 91 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारने के बावजूद 6 ओवर के पावरप्ले में एक विकेट जरूर गंवाया, लेकिन 91 रन बनाए। यह लखनऊ के इतिहास का सबसे अच्छा पावरप्ले है। जोश इंग्लिश अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।
10 May 2026, 04:01:08 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: कंबोज ने CSK को दिलाई पहली सफलता
अंशुल कंबोज ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता पावरप्ले के आखिरी ओवर में दिलाई। मिचेल मार्श को उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट कराया। वे 10 गेंदों में 10 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन आए हैं।
10 May 2026, 03:55:56 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: इंग्लिस ने ठोकी 17 गेंदों में फिफ्टी
लखनऊ के ओपनर जोश इंग्लिस ने महज 17 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 305 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक पूरा किया। अपनी टीम को दमदार शुरुआत उन्होंने दिलाई।
10 May 2026, 03:50:09 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 50 के पार
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3.4 ओवर में ही 50 के पार पहुंच गया था। इसमें से 40 से ज्यादा रन अकेले जोश इंग्लिस के बल्ले से आए। वे इस सीजन दूसरा ही मैच खेल रहे हैं।
10 May 2026, 03:46:17 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: 3 ओवर के बाद लखनऊ का लाइव स्कोर
3 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का लाइव स्कोर 40/0 है। जोश इंग्लिस चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे हैं। सीएसके जल्द इस जोड़ी को तोड़ना चाहेगी। खासकर इंग्लिस को पवेलियन भेजने का प्लान बनाएगी।
10 May 2026, 03:37:05 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: इंग्लिस ने किया अकील पर हमला
जोश इंग्लिस ने पहले ओवर में एक छक्का और दो चौके बटोरे। कुल 16 रन एलएसजी ने पहले ओवर में बनाए। अकील हुसैन काफी महंगे साबित हुए। दूसरा ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए हैं।
10 May 2026, 03:33:25 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला ओवर अकील हुसैन लेकर आए हैं।
10 May 2026, 03:05:50 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: चेन्नई ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके बिना किसी बदलाव के उतरेगी, जबकि लखनऊ की टीम में दो बदलाव हुए हैं।
10 May 2026, 02:37:33 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: अकील कसेंगे LSG पर नकेल?
अकील हुसैन का पावरप्ले में डॉट-बॉल प्रतिशत 64.8 है। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए समस्या पैदा कर सकता है। अगर अकील ने फिर से अच्छी गेंदबाजी पावरप्ले में की तो फिर यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा बेनेफिट होगा।
10 May 2026, 02:01:54 PM IST
CSK vs LSG Head to Head Record: कौन किस पर भारी?
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमों का आमना-सामना 5 बार हुआ है, जिसमें दो बार ही सीएसके को जीत मिली है और 3 बार बाजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मारी है।
10 May 2026, 01:35:37 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ की समस्या
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी समस्या इस सीजन उनके लिए बल्लेबाजी रही है। 6 अनकैप्ड बल्लेबाज अब तक एलएसजी आजमा चुकी है, लेकिन नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं। टीम इस चीज को सुधारना चाहेगी।
10 May 2026, 01:03:50 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: पॉइंट्स टेबल में कौन कहां?
IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स काफी समय से निचले पायदान से उठ नहीं पाई है। सबसे आखिरी पायदान पर लखनऊ की टीम ही है। हालांकि, आज अगर जीत मिली तो टीम के थोड़ा सा ऊपर जाने के चांस हैं।
10 May 2026, 12:24:35 PM IST
CSK vs LSG LIVE Score: चेन्नई और लखनऊ के बीच टक्कर
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से प्लेऑफ्स की रेस दिलचस्प होने वाली है। एलएसजी हारी तो आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो जाएगी।