ऑरेंज कैप की रेस में आज छलांग लगाएंगे विराट कोहली, संजू सैमसन और ये खिलाड़ी, टॉप-5 में फिलहाल कौन?
IPL 2026 Orange Cap List- आज ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली और संजू सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ी होंगे। लीडरबोर्ड में नंबर-1 बनने के लिए उन्हें शतक लगाने होंगे, अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो टॉप-5 में तो आज उनकी नजरें जगह बनाने पर होगी।

IPL 2026 Orange Cap List- आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लीग स्टेज का अंत नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल और ऑरेंज कैप व पर्पल कैप का रोमांच बढ़ता जा रहा है। आज यानी रविवार, 10 मई को ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली, संजू सैमसन और रियान रिकल्टन जैसे दिग्गज खिलाड़ी होंगे। आज आईपीएल की तीन सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक्शन में होगी। दिन का मैच चन्नई और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा, वहीं शाम में आरसीबी की टीम एमआई से भिड़ेगी। आईए एक नजर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड पर एक नजर डालते हैं-
हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप
फिलहाल ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास है। क्लासेन इस सीजन 500 रन स मात्र 6 रन दूर है। उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। वहीं एसआरएच के ही अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ उनके पीछे दूसरे पायदान पर है। बात आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो क्लासेन और अभिषेक के अलावा लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी है।
राहुल न आईपीएल 2026 में अभी तक 468 रन बनाए हैं, वह तीसरे पायदान पर हैं। वहीं शुभमन गिल 462 रनों के साथ चौथे तो वैभव सूर्यवंशी 440 रनों के साथ पांचवें पायदान पर है।
आज विराट कोहली और संजू सैमसन लगाएंगे छलांग
ऑरेंज कैप की रेस में आज संजू सैमसन और विराट कोहली की नजरें ऊपर की ओर कमद बढ़ाने पर होगी। सैमसन 402 रनों के साथ 8वें पायदान पर है, वहीं विराट कोहली 379 रनों के साथ 10वें। मुंबई इंडियंस के रायन रिकेल्टन भी 380 रनों के साथ 9वें नंबर पर हैं आज उन पर भी हर किसी की नजरें होंगी।
आज के आईपीएल मैच
आज आईपीएल 2026 में दो मैच -चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस मुंबई इंडियंस- खेले जाने हैं। सीएसक और एलएसजी की टीमें दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से भिड़ेगी, वहीं आरसीबी-मुंबई का आमना सामना शाम 7 बजकर 30 मिनट से होगा। दोनों ही मैचों के लाइव एक्शन का मजा आप स्टार स्पोट्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन