क्या संजू सैमसन ने की थी CSK का कप्तान बनने की डिमांड? स्टार ओपनर ने खुद ही दिया जवाब
क्या संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आते समय कप्तानी को लेकर डिमांड की थी? इस बारे में खुद सैमसन ने बताया है। उनका कहना है कि जब आप किसी दूसरे घर से नए घर में आते हैं तो आप डिमांड नहीं करते।

जैसे ही संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके में जाने की खबर सामने आई थी, वैसे ही फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि सैमसन कप्तान के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ को रिप्लेस कर देंगे। हालांकि, आईपीएल 2026 में ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। संजू सैमसन ओपनर के तौर पर खेल रहे हैं। कुछ मैचों में उनके रन नहीं आए थे, लेकिन इसके बाद से वे टीम के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं। दो शतक और एक 87 रन की पारी के अलावा वे एक मैच में 48 रन भी बना चुके हैं। जिन मैचों में सैमसन का बल्ला चला है, उनमें टीम को जीत मिली है। अब संजू सैमसन ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि क्या उन्होंने सीएसके जाने से पहले कप्तानी की डिमांड की थी या नहीं?
राजस्थान रॉयल्स के लंबे समय तक कप्तान रहे संजू सैमसन जब सीएसके में आए तो हर किसी को लगा कि वे एमएस धोनी को विकेटकीपर के तौर पर रिप्लेस करेंगे और कप्तानी भी करते नजर आएंगे। वे विकेट के पीछे जरूर नजर आए, लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ही हैं। अब सैमसन ने अगले मैच से पहले खुलासा किया है कि उन्होंने कभी भी कप्तानी के बारे में नहीं पूछा था, जब वे रॉयल्स से सीएसके में आए।
संजू सैमसन ने सुपर किंग्स पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनव मुकुंद से बात करते हुए कहा, "नहीं। (कभी CSK का कप्तान बनने का ख्याल उनके दिमाग में आया?)। मेरे पास पहले से ही एक टीम थी। मेरे पास पहले से ही एक जगह थी। मैं वहां से निकलकर दूसरी टीम में शामिल होना चाहता था। इसलिए उस ट्रांजैक्शन में, आप असल में डिमांड नहीं रख सकते। सच कहूं तो, आप एक नए घर में जाने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप एक नए घर में जाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो आप वहां डिमांड लेकर नहीं जाते, यही मैंने सीखा है।"
उन्होंने आगे कहा, “आप वहां जाते हैं और अपनी काबिलियत साबित करने की कोशिश करते हैं। आप जैसे हैं, वैसा ही बर्ताव करने की कोशिश करते हैं, अपना बेस्ट परफॉर्म करते हैं और वहीं से आप आगे बढ़ते हैं और फिर कुछ और भी है। बहुत सारे मलयाली चेन्नई में काम करते हैं। बहुत सारे मलयाली दुबई में काम करते हैं। आप मलयाली लोगों को इसलिए चुन रहे हैं, क्योंकि वे भरोसे को चुकाने के लिए अपनी जान दे देंगे। CSK ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यहां बुलाया। मैं यहां अपना सब कुछ देने को तैयार हूं।”
इतना ही नहीं, 31 वर्षीय संजू सैमसन ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन भी किया और कहा, "रुतु सच में बहुत अच्छे, बहुत अलग तरह के इंडियन क्रिकेट सुपरस्टार हैं। वह एक सुपरस्टार हैं। वह सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक को लीड कर रहे हैं, लेकिन वह एक नॉर्मल सुपरस्टार की तरह बिहेव नहीं करते। हो सकता है कि वह कॉन्फिडेंट आदमी की तरह न लगें या बिहेव न करें, लेकिन मुझे लगता है कि वह इंडियन क्रिकेट सर्कल में सबसे ज़्यादा कॉन्फिडेंट क्रिकेटर हैं। उनके लेवल के किसी भी दूसरे इंसान की तरह, उन्होंने सिर्फ एक साल के लिए एक फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन