IPL 2026 Points Table Gujarat Titans snatch RCBs throne which teams are in the top 4 who is where in the playoff race IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस ने छीना RCB का सिंहासन, जानिए टॉप-4 में कौन सी टीमें, प्लेऑफ की रेस में कौन-कहां?, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस ने छीना RCB का सिंहासन, जानिए टॉप-4 में कौन सी टीमें, प्लेऑफ की रेस में कौन-कहां?

आईपीएल 2026 के 56 में मुकाबले में अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से करारी से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। पूरी पॉइंट्स टेबल देखिए और प्लेऑफ्स के सिनारियो समझिए।

Tue, 12 May 2026 11:34 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस ने छीना RCB का सिंहासन, जानिए टॉप-4 में कौन सी टीमें, प्लेऑफ की रेस में कौन-कहां?

आईपीएल 2026 के 56 में मुकाबले में अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से करारी से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस की टीम के मौजूदा समय में 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ कुल 16 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर आ गई है। वहीं, आज का मैच हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका टेस्ट में 106 रनों से रौंदा, पहली बार हुआ ऐसा?

आरसीबी से छीना टेबल टॉपर का रुतबा

गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को जीतने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टेबल टॉपर का रुतबा छीन लिया है। मैच से पहले बेंगलुरु की टीम 11 मैचों में 7 जीत और चार हार के साथ कुल 14 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन गुजरात टाइटंस ने अब 16 अंक हासिल कर लिए हैं और वह टेबल टॉपर बन चुकी है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किन 3 टीमों के खिलाफ हैं RCB के बचे हुए मैच? टॉप 2 में पहुंचने के लिए चुनौतियां

RCB-PBKS सहित टॉप-4 में हैं ये टीमें

प्वाइंट्स टेबल की मौजूदा हालात देखें तो पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस है और उसके 12 मैचों में 8 जीत और चार हार के साथ 16 अंक हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 14 अंकों के साथ और बेहतर रन रेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी हुई है। आरसीबी ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 जीते हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टेबल में 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स अभी 11 मैचों में 6 जीत, 4 हार, एक रद्द मैच के साथ 13 अंक अर्जित किए हैं और टॉप-4 में बनी हुई है। वह चौथे स्थान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 ओवर में 822 रन, 1 तिहरा, 1 दोहरा और 1 सिंगल शतक, बल्लेबाजी का ऐसा आतंक देखा?

CSK-RR के पास प्लेऑफ में पहुंचने के ज्यादा चांस

प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति ऐसी है कि उसके पास 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई के अभी तीन मैच बचे हैं और वह प्लेऑफ की रेस में पूरी तरह से बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में मौजूदा समय में 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक अर्जित करते हुए छठवें स्थान पर मौजूद है और इसके पास भी प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त मौके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के लिए भी हैं संभावनाएं

दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अब तक पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है और उसने 12 मैचों में पांच जीत और 7 हार हासिल करते हुए 10 अंक अर्जित किए हैं और सूची में सातवें स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के अब सिर्फ दो मैच बचे हैं और अगर वह दोनों मुकाबले जीतती है तो 16 अंकों तक पहुंच सकती है और अब भी 16 अंकों में क्वालिफिकेशन और प्लेऑफ के लिए स्थान सुरक्षित किया जा सकता है। प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूदा समय में 10 मैचों 4 जीत, पांच हार और एक रद्द मैच के साथ 9 अंक अर्जित करते हुए आठवें नंबर पर है। कोलकाता की टीम के लिए फायदे की बात यह है कि उसके अभी चार मैच शेष हैं और अगर वह चारों मुकाबले जीतती है तो वह भी प्लेऑफ की रेस में पूरी तरह से बनी हुई है और 17 पॉइंट्स के साथ आराम से क्वालीफाई कर सकती है।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ की टीम का सफर समाप्त

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए यह आईपीएल सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है और यह दोनों टीम में एलिमिनेट हो चुकी है यानी कि आईपीएल 2026 से यह टीम में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकीहै। प्वाइंट्स टेबल पर मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की टीम 11 माचो में तीन जीत और आठ हर के साथ सिर्फ 6 अंक अर्जित करते हुए नवे नंबर पर है वही इतने ही माचो में इतनी ही हार जीत और अंकों के साथ लेकिन खराब रन रेट के कारण लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 10 में नंबर पर बनी हुई है।

GT VS SRH मैच के बाद IPL 2026 की पूरी अंक तालिका नीचे है

स्थानटीममैच खेले (P)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1GT (गुजरात टाइटन्स)1284016+0.551
2RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)1174014+1.103
3SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)1275014+0.331
4PBKS (पंजाब किंग्स)1164113+0.428
5CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)1165012+0.185
6RR (राजस्थान रॉयल्स)1165012+0.082
7DC (दिल्ली कैपिटल्स)1257010-0.993
8KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)104519-0.169
9MI (मुंबई इंडियंस - बाहर)113806-0.585
10LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स - बाहर)113806-0.907
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।