Harmanpreet Kaur 4000 T20I Runs Most runs in T20Is men women combined Virat Kohli Babar Azam Smriti Mandhana विराट कोहली-बाबर आजम के क्लब में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर, T20I क्रिकेट में किया ये कमाल, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली-बाबर आजम के क्लब में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर, T20I क्रिकेट में किया ये कमाल

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 9 रन बनाते ही कमाल कर दिया। उन्होंने अपने T20I करियर में 4000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला और कुल तीसरी वुमेन क्रिकेटर बनीं।

Sun, 31 May 2026 06:47 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली-बाबर आजम के क्लब में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर, T20I क्रिकेट में किया ये कमाल

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रती कौर ने उस समय कमाल किया जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 9 रन का आंकड़ा छुआ। 9वें रन के साथ हरमनप्रीत कौर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 4000 रन पूरे किए। वह स्मृति मंधाना के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं, वहीं वुमेंस क्रिकेट में ओवरऑल वह 4000 रन बनाने वाली तीसरी क्रिकेटर हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में आज खेला जाएगा RCB vs GT फाइनल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

हरमनप्रीत कौर ने विराट कोहली और बाबर आजम के क्लब में बनाई जगह

हरमनप्रीत कौर मेंस और वुमेंस क्रिकेटर मिलाकर T20I में 4000 रन का आंकड़ा छूने वाली 7वीं क्रिकेटर बनी है। मेंस क्रिकेट में यह कारनामा विराट कोहली, बाबर आजम, रोहित शर्मा और जोस बटलर ने किया, जबकि वुमेंस क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर से पहले स्मृति मंधाना और सूजी बेट्स ऐसा कर चुकी है।

सूजी बेट्स वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर है, वहीं बाबर आजम के नाम मेंस क्रिकेट टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

हरमनप्रीत कौर बतौर भारतीय टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन का आंकड़ा छूने वाली चौथी क्रिकेटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB vs GT IPL 2026 फाइनल कहां देखें? ऐसे उठाएं फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का मजा

विराट कोहली T20I में 4000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं ​​रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान इस एलीट लिस्ट में उनके साथ शामिल हुए, और स्मृति ने 2025 में अपना 4000वां T20I रन बनाया।

भारत को इंग्लैंड से मिली हार

भारत को इंग्लैंड के हाथों तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए मेजबानों ने भारत के सामने 169 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी थी, मगर यस्तिका भाटिया की धीमी पारी के चलते भारत मैच में पिछड़ गया। नंबर-3 पर आईं यस्तिका ने 36 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया। हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों पर 28 रन बनाए, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सकी। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है।

सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 2 जून को खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम 12 जून से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।