ipl 2026 Ishan Kishan became 6th batsman who scored fastest 3000 runs in IPL these names are included in the top 5 IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बने ईशान किशन, टॉप 5 में ये नाम शामिल, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बने ईशान किशन, टॉप 5 में ये नाम शामिल

RCB के खिलाफ 80 रनों की पारी के साथ ईशान किशन आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान किशन ने 2180 गेंदों का सामना करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Sun, 29 March 2026 03:49 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बने ईशान किशन, टॉप 5 में ये नाम शामिल

शनिवार को आरसीबी और सनराजइर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल के 19वें संस्करण के पहले मैच में हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। इस दौरान किशन का स्ट्राइट रेट 210 से ज्यादा का रहा। इस धमाकेदार पारी के साथ ईशान किशन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वे अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान किशन ने 2180 गेंदों का सामना करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: जानिए RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI?

आईपीएल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 3000 रन बनाने का कारनामा करने वाले भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। उन्होंने 2080 गेंदों का सामना करते हुए 3000 रन बनाए हैं। वे वर्तमान में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और इस सीजन उनके फैंस को पंत से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद है। सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व बल्लेबाज युसूफ पठान हैं, जिन्होंने 2082 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी सूर्यकुमार यादव का नाम है। यादव ने 2130 गेंदों का सामना करते हुए आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH के खिलाफ RCB की जीत के 5 नायक, विराट कोहली समेत ये नाम लिस्ट में शामिल

इस सूची में चौथे स्थान पर पूर्व बल्लेबाज और सीएसके के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 2135 गेंदों में 3000 रन बनाए हैं। रैना के बाद इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। धोनी इस खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2152 गेंदों में 3000 रन बनाने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में अब 6वें नंबर पर ईशान किशन का नाम आ गया है और उन्होंने 2180 गेंदों में अपने तीन हजार रन पूरे किए हैं। लोकेश राहुल सूची में 7वें स्थान पर हैं, जिन्होंने 2203 गेंदों में 3000 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे तेज 200+ का टारगेट चेज करने वाली टीम बनी RCB, तोड़ा RR का रिकॉर्ड

आईपीएल में सब तेज (गेंदों के लिहाज से) 3000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर

1. ऋषभ पंत- 2080

2. यूसुफ पठान- 2082

3.सूर्यकुमार यादव-2130

4.सुरेश रैना-2135

5.महेंद्र सिंह धोनी- 2152

6.ईशान किशन-2180

7.लोकेश राहुल-2203

ईशान किशन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ने अब तक कुल 120 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसकी 113 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.6 की औसत और 138.90 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3078 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 शतक और 1 अर्धशतक जड़े हैं। किशन के बल्ले से अब तक कुल 296 चौके और 139 छक्के निकले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।