RCB became team with fastest to chase a target of 200 plus in IPL breaking RRs record and create history IPL में सबसे तेज 200+ का टारगेट चेज करने वाली टीम बनी RCB, RR का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में सबसे तेज 200+ का टारगेट चेज करने वाली टीम बनी RCB, RR का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 200 से अधिक का टारगेट चेज करके नया इतिहास रच दिया है। 

Sun, 29 March 2026 12:26 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में सबसे तेज 200+ का टारगेट चेज करने वाली टीम बनी RCB, RR का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 200 से अधिक का टारगेट चेज करके नया इतिहास रच दिया है। अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सबसे तेज 200 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 202 रनों के विशाल लक्ष्य को विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल शानदार अर्धशतक और रजत पाटीदार और टिम डेविड की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। आरसीबी ने इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स के सबसे तेज 200 से अधिक के रन चेज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: पहले मैच में RCB ने SRH को बुरी तरह रगड़ा, कोहली और पडिकल ठोकी फिफ्टी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15.5 ओवर में ही 200 से अधिक का रन चेज कर दिया था। उस मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी। सबसे तेज 200 से अधिक का रन चेज करने के मामले में तीसरे नंबर पर जो टीम है उसका नाम आरसीबी ही है। आरसीबी की टीम ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 ओवर में ही 200 से अधिक का टारगेट चेज कर दिया था। इस सूची में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने साल 2023 के आईपीएल सीजन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 200 से अधिक के टारगेट को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। सूची में पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने 2017 के आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस के खिलाफ 17.3 ओवर में 200 से अधिक के टारगेट को चेज कर लिया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, चहल-भुवी का जलवा, टॉप-5 में बुमराह नही

आईपीएल में सबसे तेज 200 + का टारगेट चेज करने वाली टॉप-5 टीमें

15.4 - आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*;

15.5 - आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025;

16.0 - आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024;

16.3 - एमआई बनाम आरसीबी, वानखेड़े, 2023;

17.3 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017।

आज के मैच में आरसीबी की ओर से पहले तो जेकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए, वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली ने शाही अंदाज में किया IPL का आगाज, अर्धशतक जड़कर RCB को दिलाई पहली जीत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।