5 Heroes of RCBs win against Sunrisers Hyderabad in ipl 2026 SRH के खिलाफ RCB की जीत के 5 नायक, विराट कोहली समेत ये नाम लिस्ट में शामिल
More
Hindi NewsफोटोखेलSRH के खिलाफ RCB की जीत के 5 नायक, विराट कोहली समेत ये नाम लिस्ट में शामिल

SRH के खिलाफ RCB की जीत के 5 नायक, विराट कोहली समेत ये नाम लिस्ट में शामिल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत में टीम के 5 हीरो उभरकर सामने आए, जिन्होंने हाइस्कोरिंग मुकाबले को बेहद आसान बना दिया।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSun, 29 March 2026 12:58 AM
1/6

आरसीबी की जीत के 5 हीरो, कोहली समेत कौन-कौन?

शनिवार को आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत में टीम के 5 हीरो उभरकर सामने आए, जिन्होंने हाइस्कोरिंग मुकाबले को बेहद आसान बना दिया।

2/6

जेकब डफी की धारदार गेंदबाजी ने SRH को 250 से रोका

जोश हेजलवुड और यशदयाल की अनुपस्थिति में आरसीबी की तेज गेंदबाजी यूनिट कितनी कमजोर होगी लोग इसकी कल्पना करने लगे थे। लेकिन डफी ने हेजलवुड की कमी नहीं महसूस होने दी और पावरप्ले में ही हैदराबाद के 3 विकेट झटककर उनके बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। डफी ने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

3/6

देवदत्त पडिक्कल ने खेली धमाकेदार पारी

200 के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल साल्ट के जल्दी आउट हो जाने के बाद टीम दबाव में थी लेकिन पडिक्कल ने ऐसी बल्लेबाजी की कि दबाव दूसरी टीम पर ट्रांसफर हो गया। उन्होंने केवल 26 गेंदों में चार छक्कों और 7 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 61 रन बनाए।

4/6

कप्तान पाटीदार का विस्फोटक अंदाज

टीम के कप्तान ने पडिकल के आउट होने के बाद रन गति को धीमा नहीं होने दिया और मात्र 12 गेंदों में 31 रन बनाए। इस दौरान पाटीदार ने 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 258 से अधिक का रहा।

5/6

विराट कोहली की संयमित और विस्फोटक पारी

आरसीबी की इस जीत के हीरो विराट कोहली भी रहे। उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 5 चौके लगाए। उन्होंने शुरू से अंत तक मैदान पर अपने पांव जमाए रखे और जरूरत पड़ने पर ही बड़े शॉट खेले। उनका टिके रहना और रन बनाते जाना टीम के लिए काफी मददगार साबित हुआ।

6/6

फिल साल्ट के शानदार और मैच जिताऊ कैच

फिल साल्ट का बल्ला आज भले ही खामोश रहा हो, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दम पर इस मैच में बड़ा प्रभाव छोड़ा। उन्होंने पहले तो बेहद आक्रामक दिख रहे क्लासेन का कैच पकड़कर पवेलियन लौटाया और उसके बाद शतक के करीब जा रहे ईशान किशन का बाउंड्री पर अविश्वसनीय कैच पकड़ा।