ipl 2026 All four teams that have won just one IPL trophy each have reached playoffs RCB have a chance to equal MI CSK अद्भुत संयोग: सिर्फ एक-एक IPL ट्रॉफी जीतने वाली चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं, RCB के पास MI-CSK की बराबरी का मौका, Ipl Hindi News - Hindustan

अद्भुत संयोग: सिर्फ एक-एक IPL ट्रॉफी जीतने वाली चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं, RCB के पास MI-CSK की बराबरी का मौका

आईपीएल 2026 में जो चार टीमें प्लेऑफ में पहुंची है उन सभी ने एक-एक टाइटल अपने नाम किए हैं। यानी अब आईपीएल 2026 में चाहकर भी कोई नया चैंपियन नहीं बनेगा। जो भी टीम खिताब जीतेगी वह दूसरी बार चैंपियन बनेगी।

Sun, 24 May 2026 08:54 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अद्भुत संयोग: सिर्फ एक-एक IPL ट्रॉफी जीतने वाली चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं, RCB के पास MI-CSK की बराबरी का मौका

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद प्लेऑफ की सभी चारों टीमें पक्की हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें हैं। इस आईपीएल सीजन में एक अद्भुत संयोग भी बना है। आईपीएल 2026 में जो चार टीमें प्लेऑफ में पहुंची है उन सभी ने एक-एक टाइटल अपने नाम किए हैं। यानी अब आईपीएल 2026 में चाहकर भी कोई नया चैंपियन नहीं बनेगा। जो भी टीम खिताब जीतेगी वह दूसरी बार चैंपियन बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, PBKS और KKR एलिमिनेट

सिर्फ एक-एक ट्रॉफी जीतने वाली टीमें प्लेऑफ में पहुंची

आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जिसने इस सीजन 18 अंक हासिल किए हैं और बेहतर रन रेट के साथ टॉप पर है। आरसीबी ने साल 2025 में भी आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में यह टीम एक बार ट्रॉफी जीत चुकी है और यह दूसरी बार जीतने के लिए उसके लिए एक खास मौका है। पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर 18 ही अंकों के साथ, लेकिन आरसीबी से कम रन रेट के कारण गुजरात टाइटंस की टीम है। जीटी की टीम ने साल 2022 में हार्दिक पांड्या के अगुवाई में एक टाइटल जीत लिया था, ऐसे में इस सीजन अगर यह टीम खिताब जीतती है तो यह भी दूसरी बार होगा। आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने साल 2016 में भी आईपीएल का खिताब जीता था। ऐसे में साल 2026 में अगर यह टीम खिताब जीतती है तो यह उसके लिए भी दूसरी बार होगा। अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में यानी जब से आईपीएल की शुरुआत हुई थी पहला खिताब अपने नाम किया था उसके बाद से यह टीम आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है लेकिन इस बार दूसरी ट्रॉफी जीतने का उसके पास मौका है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:65 गेंदों में 164 रन, 15 गगनचुंबी छक्के और कई चौके, रवांडा के हजमा खान का कमाल

आरसीबी के पास चेन्नई-मुंबई की बराबरी करने का मौका

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास आईपीएल 2026 में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अभी तक आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो ही टीमों ने बैक टू बैक खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 और 2011 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में बैक टू बैक ट्रॉफी जीती थी। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 2025 और 2026 में लगातार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने मौका है। विराट कोहली के स्टारडम वाली टीम के पास चेन्नई और मुंबई की बराबरी करने का भी खास मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR Vs MI वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, फिर भी छक्कों के मामले में नंबर वन, टॉप-5

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।